एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 08 Jan 2018 08:10 AM (IST)
इस अवॉर्ड शो को जाने माने कॉमेडियन सेथ मेयर्स होस्ट कर रहे हैं. आपको बताते हैं किसने कौन सा अवॉर्ड जीता है.
लॉस एंजेलिस: आज 75वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है. फिल्म 'डार्केस्ट आवर' के लिए गैरी ओल्डमैन ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है तो इस फिल्म में बेहतरीन अदाकारी के लिए Frances McDormand को बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया है. इस अवॉर्ड शो को जाने माने कॉमेडियन सेथ मेयर्स ने होस्ट किया है. आपको बताते हैं किसने कौन सा अवॉर्ड जीता है. यहां है WINNERS की पूरी LIST-
आपको बता दें कि गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड की शुरूआत 1944 में हुई थी. इस अवॉर्ड समारोह को वर्ल्डवाइड करीब 167 देशों में ब्रॉडकास्ट किया जाता है. ऑस्कर और ग्रैमी के बाद ये तीसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला अवॉर्ड शो है. 2010 से इस अवॉर्ड समारोह का यूनाइटेड स्टेट में लाइव प्रसारण किया जाता है.