मुंबई: अनिल कपूर, आयुष्मान खुराना और कैटरीना कैफ सहित कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने शनिवार को अभिनेता रणवीर सिंह के 34वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी. रणवीर ने साल 2010 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड में कदम रखा और इसके बाद 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', 'लूटेरा', 'गुंडे', 'दिल धड़कने दो', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत', 'गली बॉय' और 'सिम्बा' जैसी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया. अभी रणवीर के पास '83' और 'तख्त' जैसी फिल्में हैं. अपने जन्मदिन के मौके पर रणवीर ने अपने फैन्स के सामने '83' में अपने लुक का खुलासा किया. यह फिल्म 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है. रणवीर इस फिल्म में दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे. आइए देखते हैं कि रणवीर को उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने किस तरह से शुभकामनाएं दी. अनिल कपूर : जन्मदिन मुबारक हो, टाइगर! रणवीर! हमेशा जीत पर अपनी नजर टिकाए रखो और उसे हासिल करने तक हार मत मानो! करो या मरो रवैया प्रेरणादायक है! यह लुक बहुत अच्छा है! यह साल अच्छा बीते! ढेर सारा प्यार!
आयुष्मान खुराना : हैप्पी बर्थडे मिस्टर सिंह! जैक्लीन फर्नाडीज : जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो रणवीर! लोगों को निडर बने रहने के लिए हमेशा प्रेरित करते रहो और हमेशा जुनून और कृतज्ञता के साथ काम करते रहो! कैटरीना कैफ : जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो रणवीर सिंह. आप दूसरों को जितना प्यार और खुशियां देते हैं वह दोगुना आपके पास वापस आए.
यो यो हनी सिंह : मनोरंजन के पावर पैक , मेरे भाई रणवीर को हैप्पी बर्थडे. एकता कपूर : एक अच्छा लड़का एक अच्छा लड़का ही होता है! सफलता से वह नहीं बदलता! और रणवीर एक अच्छा लड़का है. जन्मदिन मुबारक हो 'लुटेरा'! सोनाक्षी सिन्हा : जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो मेरे पागल 'लुटेरा' बाबा रणवीर! हमेशा पागल रहो!
शेफाली शाह : हैप्पी बर्थडे रणवीर. ढेर सारा प्यार. एशा देओल : हैप्पी बर्थडे. एम्मी विर्क : हैप्पी बर्थडे कपसी. गुरु रंधावा : हैप्पी बर्थडे पाजी. सोनू सूद : जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो मेरे भाई. हमेशा की तरह अच्छे दिख रहे हो. सिद्धांत चतुर्वेदी : हैप्पी बर्थडे रणवीर..बिट्टू से मुराद तक हर किरदार इतने अलग, पर दिल वही. आपको प्यार भाई!