चेन्नई: सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भगवान कृष्ण और अर्जुन के जैसे हैं. अमित शाह को उनके 'मिशन कश्मीर' (अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू और कश्मीर को मिला विशेष दर्जा हटाने) पर बधाई देते हुए रजनीकांत ने इसे एक शानदार कदम करार दिया. रजनीकांत ने कहा, "हम नहीं जानते कि कृष्णा कौन हैं और अर्जुन कौन हैं. यह केवल वे (मोदी और शाह) जानते हैं."

रजनीकांत ने चेन्नई में एक किताब विमोचन समारोह में ये बात कही. इस किताब का शीर्षक 'लिसनिंग, लर्निग एंड लीडिंग' है जिसमें उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू के दो साल के कार्यकाल का जिक्र है. रजनीकांत ने इस मौके पर नायडू को एक आध्यात्मिक व्यक्ति कहा जो लोक कल्याण में रुचि रखते हैं.

सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की. इस मौके पर तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री के.पलनिस्वामी और उप मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेलवम भी मौजूद थे.

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को अनुच्छेद 370 के तहत मिले विशेष प्रावधानों को लगभग खत्म कर दिया है. केंद्र ने इस अनुच्छेद के एक खंड को छोड़ बाकी सभी को समाप्त कर दिया. इसके अलावा जम्मू कश्मीर को दो राज्यों (जम्मू कश्मीर और लद्दाख) में बांट कर दोनों को केंद्र शासित प्रदेश भी बना दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

अमित शाह बोले- बहुत पहले हट जाना चाहिए था अनुच्छेद 370, अब आतंक से मिलेगी मुक्ति, J&K का होगा विकास 

वरुण धवन और सारा अली खान की 'कूली नंबर 1' का पहला टीज़र पोस्टर रिलीज़, कल आएगा First Look 

अनुराग कश्यप के Twitter छोड़ने पर विवेक अग्निहोत्री का हमला, कहा- लड़ने की हिम्मत नहीं, तो राजनीति पर क्यों