Alia Bhatt Troll Over Copying Deepika Look: आलिया भट्ट को एक बार फिर दीपिका पादुकोण के लुक को कॉपी करने के लिए ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है. मेट गाला में दीपिका के गाउन को कॉपी करने के आरोपों के बाद अब एक बार फिर आलिया भट्ट पर दीपिका के डेनिम जंप सूट के लुक को कॉपी करने का आरोप लगा है. 

रविवार को अपनी बेटी राहा के साथ मदर्स डे मनाने के बाद आलिया एक ग्लोबल लक्जरी ब्रांड का लेटेस्ट कलेक्शन को लॉन्च करने के लिए सिओल रवाना हो गई. सिओल के लिए रवाना होते हुए उन्होंने जो लुक कैरी किया फैंस ने उसे दीपिका की नकल बता दिया. बता दें कि ऐसा पहली ऐसा कई बार हुआ है जब आलिया भट्ट पर दीपिका की नकल करने के इल्जाम लगे हैं.

आलिया भट्ट ने कॉपी कियी दीपिका का डेनिम लुक?दरअसल आलिया व्हाइट शर्ट, ब्लू डेनिम पैंट और लॉन्ग डेनिम जैकेट पहने नजर आईं. इस ड्रेस के साथ लिया ने स्लीपर्स पहने हुए थे. आलिया भट्ट ने डेनिम लुक के साथ अपने हाथ में ब्राउन हैंड बैग लिया हुआ था.  फिर क्या था फैंस को दीपिका पादुकोण का कुछ दिन पहले का लुक याद आ गया जब वे डेनिम जंपसूट में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, 'ये हमेशा दीपिका को क्यों कॉपी करती हैं?' एक दूसरे शख्स ने लिखा, 'दीपिका पादुकोण का एयरपोर्ट लुक आलिया भट्ट के काम नहीं आया. इस तरह के आउटफिट को कैरी करने के लिए वैसे बॉडी फ्रेम की भी जरूरत है.'

इससे पहले पिछले हफ्ते भी आलिया को दीपिका के कान्स 2019 लुक को 'कॉपी' करने के लिए ट्रोल किया गया था. इस इवेंट में दीपिका ने एक नियॉन ग्रीन ट्यूल ड्रेस पहना था और आलिया को इस महीने की शुरुआत में एक मैगजीन शूट के लिए वैसी ही ड्रेसिंग में देखा गया. इससे पहले आलिया ने मेट गाला में बेहद खूबसूरत गाउन के साथ डेब्यू किया. लेकिन उन्हें उसके लिए भी ट्रोल कर दिया गया.

इन फिल्मों में नजर आएंगी आलियाबता दें कि वह गैल गैडोट के साथ अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आने वाली हैं.  इसके अलावा वे रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ देखी जाएंगी जो कि जुलाई में रिलीज होने वाली है. इसके बाद वे प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जी ले जरा की शूटिंग भी शुरू करेंगी.

ये भी पढ़ें: Mother's Day 2023: तस्वीरें खत्म हो रही हैं लेकिन...', मदर्स डे पर जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी को किया याद, शेयर किया इमोशनल पोस्ट