नई दिल्ली: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने करण जौहर की फिल्म 'कलंक' की शूटिंग शुरू कर दी है. 'कलंक' में संजय दत्त, वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित-नेने और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे मंच साझा करते नजर आएंगे. अभिषेक वर्मन फिल्म का निर्देशन करेंगे. यह फिल्म 19 अप्रैल, 2019 को रिलीज होगी. करण द्वारा निर्मित फिल्म में साजिद नाडियाडवाला, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं. यह फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित है. सूत्र के मुताबिक, सोनाक्षी ने गुरुवार को अंधेरी में शूटिंग की.
सूत्र ने कहा, "फिल्म में सोनाक्षी के किरदार और उनके लुक का खुलासा नहीं किया जा सकता है, लेकिन एक उम्मीद की जा सकती है कि वह अपनी पिछली भूमिकाओं से पूरी तरह अलग नजर आएंगी." सोनाक्षी के प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि वह मुंबई में फिल्म की शूटिंग में शामिल होंगी. अभिनेत्री ने 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' की शूटिंग पूरी कर ली है. यह 'हैप्पी भाग जाएगी' का सीक्वल है. यह फिल्म 24 अगस्त को रिलीज होगी.