अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक चाइनीज़ पोस्टर शेयर किया. अक्षय ने फिल्म की रिलीज की तारीख भी बताई. फिल्म 8 जून को चीन में रिलीज होगी. अक्षय के मुताबिक फिल्म को 4300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है.
‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ शौचालय की समस्या पर आधारित एक मनोरंजक फिल्म है. इसमें अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर नज़र आई थीं. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करो से ज्यादा का शानदार कारोबार किया था.
इस फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया था. फिल्म भारत में 11 अगस्त 2017 को रिलीज हुई थी. फिल्म के गाने ‘गोरी तू लठ मार’ के लिए कोरियोग्रार गणेश आचार्य को नेशनल अवॉर्ड से नवाज़ा गया था.