Sidharth Malhotra share video on instagram with little Kiara Advani: अगस्त महीने में रिलीज शेरशाह (Shershaah) फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी. शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की शहादत देख हर आंख नम हुई तो वहीं उनकी लव स्टोरी ने हर किसी का दिल जीत लिया. फिल्म में विक्रम बत्रा (Vikram Batra) बने थे सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) तो डिंपल चीमा का रोल निभाया था कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने. लेकिन इस फिल्म के कुछ महीनों बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा को मिल गई है नन्हीं सी कियारा आडवाणी. जिसकी अदाएं और नखरे देख आप भी कह उठेंगे- ‘हाय मैं मरजावां’.सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो उस प्यारी सी कियारा आडवाणी की झलक दिखा रहे हैं और उसी झलक ने अब फैंस को अपना दीवाना बना दिया है. इस वीडियो में सिद्धार्थ और कियारा पर फिल्माया गया डायलॉग ये दोनों बोल रहे हैं और यकीन मानिए ये बच्ची इतनी प्यारी लग रही हैं कि आप बार-बार इस वीडियो को देखते रह जाएंगे.

इस वीडियो पर खुद कियारा आडवाणी ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने हार्ट इमोजी बनाया है.

सुपरहिट फिल्म रही शेरशाहआपको बता दें कि शेरशाह फिल्म जबरदस्त हिट रही. ओटीटी पर रिलीज ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली और चर्चित फिल्म बनी, जिसने लोगों का सीना गर्व से चौड़ा तो किया ही साथ ही कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी में झांकने का मौका भी दिया जो वाकई दिलचस्प है. विक्रम बत्रा की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं और वो इस कहानी के रीयल हीरो थे. फिल्म 15 अगस्त से पहले रिलीज हुई थी जिसे काफी पसंद किया गया.

सिद्धार्थ और कियारा का जुड़ रहा है नामकाफी समय से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का नाम जोड़ा जा रहा है. कहा जा रहा है कि दोनों चुपके-चुपके एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन इस पर चुप्पी साधे हुए हैं. इस साल की शुरुआत में दोनों को लंच डेट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद से ही दोनों के प्यार के चर्चे हर किसी की जुबान पर हैं. अक्सर फिल्मी इवेंट्स में भी दोनों साथ ही नजर आते हैं. हालांकि इन बातों में कितना दम है, इसकी सच्चाई ये दोनों ही जानते हैं और फिलहाल दोनों ने ही अपने होंठ सिल लिए हैं. शेरशाह में दोनों की केमिस्ट्री के चर्चे खूब हुए और अब ये दोनों अपनी आने वाली दूसरी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं.  

ये भी पढे़ंः सूती प्रिंट का सूट पहने दिखीं Sara Ali Khan, मैचिंग हरी चूड़ियों पर अटक गया फैंस का दिल