मुंबई: दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को ही घोषित कर दिए गए. हरियाणा में बहुमत नहीं मिला तो बीजेपी ने नया दोस्त बनाते हुए सरकार बना ली लेकिन महाराष्ट्र में पुराने दोस्त के साथ ही मामला नहीं सुलझ रहा है. शिवसेना 50-50 फॉमूले पर टस से मस होने के मूड में नहीं है. अब तो दोनों पार्टियों की तरफ से इसको लेकर सीधे सीधे बयान दिए जाने लगे हैं.

आज देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान शिवसेना ने 50-50 फॉर्मूले का प्रस्ताव रखा था लेकिन उनके सामने इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया. उन्होंने कहा कि इस बारे में अमित शाह और उद्धव ठाकरे को ही पता होगा और वे ही इस पर फैसला ले सकते हैं. अब शिवसेना ने लगे हाथ सीएम फडणवीस के इस बयान पर पलटवार कर दिया.

BJP सांसद का बड़ा दावा, शिवसेना के 45 विधायक CM फडणवीस के संपर्क में

शिवसेना के सीनियर नेता संजय राउत ने फडणवीस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘’मुझे नहीं मालूम मुख्यमंत्री ने क्या कहा है. अगर वे ये कह रहे हैं कि 50-50 फॉर्मूले पर कभी चर्चा ही नहीं हुई थी तो मुझे लगता है कि हमें सच्चाई की परिभाषा बदल देने की जरूरत है. क्या चर्चा हुई थी, जिसके बारे में मुख्यमंत्री बात कर रहे हैं, सब को पता है. वहां मीडिया मौजूद थी.’’

महाराष्ट्र: 50-50 फॉर्मूले पर फडणवीस के इनकार पर शिवसेना ने कहा- फिर लोकसभा चुनाव में किस शर्त पर गठबंधन हुआ?

इतना ही नहीं संजय राउत ने ये भी कहा, ‘’मुख्यमंत्री ने खुद 50-50 फॉर्मूले की बात की थी. उद्धव जी ने भी इस बारे में बात की थी. ये सब अमित शाह के सामने हुआ. अगर अब ये कहते हैं कि ऐसी कोई बात नहीं हुई तो मैं ऐसी बातों को प्रणाम करता हूं. ये उस बात को खारिज कर रहे हैं जिसे उन्होंने कैमरे पर कहा था.’’

यह भी देखें