✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

'कांग्रेस की स्कीम कर ली कॉपी', BJP के चुनावी घोषणा पत्र पर अभिषेक मनु सिंघवी का तंज

एबीपी लाइव डेस्क   |  Gautam Singh  |  10 Nov 2024 04:28 PM (IST)

Maharashtra Election 2024: कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने महाराष्ट्र में बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र जारी होने पर तंज कसा है. सिंघवी ने कहा कि बीजेपी ने कांग्रेस का मेनिफेस्टो कॉपी कर लिया है.

'कांग्रेस की स्कीम कर ली कॉपी', BJP के चुनावी घोषणा पत्र पर अभिषेक मनु सिंघवी का तंज

(कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी, फाइल फोटो)

BJP Manifesto for Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है. यह घोषणा पत्र केंद्रीय मंत्री अमित शाह, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और पीयूष गोयल की मौजूदगी में जारी किया गया है. इस बीच कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने बीजेपी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि कर्नाटक और तेलंगाना में हमने जो-जो दिया है, बीजेपी ने उसे कॉपी कर लिया है.

'बीजेपी ने कांग्रेस की एक्टिव स्कीम से घोषणा पत्र किया कॉपी'

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा  "बीजेपी ने कांग्रेस की एक्टिव स्कीम से कॉपी कर लिया है. इन्होंने तो अपने घोषणा पत्र में लाडली बहन योजना तक कॉपी किया है. हमने विश्व की सबसे बड़ी योजना मनरेगा दिया है. बीजेपी को लगता है कि हर व्यक्ति को घास खिला सकते हैं ऐसा नहीं होगा, यह लोग झूठ बोलते है. जब सत्ता सुशासन के हाथ में होती है तो रुपए की कमी नहीं होती, हमने बीमा, मनरेगा और फूड सिक्योरिटी करके दिखाया. हमने तो कहीं कर्ज नहीं बढ़ाया है, क्योंकि हमें काम करने आता है.

'महाराष्ट्र में है चुराई हुई सरकार'सिंघवी ने कहा  "हम फालतू चीजों पर खर्च नहीं करते हैं कि आज बनाया फिर छोड़ दिया और कल गिर जाए. हम बुलेट ट्रेन में पैसे नहीं डालते. आघाड़ी अपना काम कर रही है, हम अपने पुराने ट्रैक रिकॉर्ड पर चलने वाले हैं . हम झूठे नैरेटिव का जवाब नहीं देते है. यह चुराई हुई सरकार है, इनको खामियाजा भुगतना पड़ेगा. हिंदू मुस्लिम के अलावा इनको कुछ आता ही नहीं है, हम इसमें पड़ना ही नहीं चाहते .

उन्होंने कहा कि किसी ने कोई खत लिखा तो इसका मतलब यह नहीं है कि हम उसको अपने मेनिफेस्टो में जोड़ रहे है, हम सबके लिए काम करेंगे सबसे पहले जनगणना करेंगे.हजारों लोग ऐसे बहुत याचिका देते हैं, सबसे पीड़ित समुदाय के लिए काम करेंगे. वहीं, TISS रिपोर्ट पर उन्होंने कहा, "यह सबको डराने- धमकाने का काम करते हैं. फिर कहते हैं एक रहो सेफ रहे हो.यह सब काम बीजेपी चालाकी से करती है. उनके लेवल पर उनकी बात नहीं करनी है.

ये भी पढ़ें: किसानों का कर्ज माफ, 25 लाख रोजगार, महिलाओं को 2100 रुपये महीना... जानें महाराष्ट्र के लिए BJP के 25 बड़े वादे

Published at: 10 Nov 2024 04:28 PM (IST)
Tags:abhishek manu singhviMaharashtra Assembly Election 2024BJP MANIFESTOCONGRESS
  • हिंदी न्यूज़
  • चुनाव 2024
  • 'कांग्रेस की स्कीम कर ली कॉपी', BJP के चुनावी घोषणा पत्र पर अभिषेक मनु सिंघवी का तंज
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.