Highlights: 'चड्ढा चड्डी बन सकता है', तृणमूल सांसद के बयान पर बवाल, बीजेपी बोली- पंजाबी समुदायों के लिए अपमानजनक

Bengal Election 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए कल यानी 29 अप्रैल को मतदान है दूसरे चरण में 8 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी. लाइव अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें.

एबीपी लाइवLast Updated: 28 Apr 2026 11:04 PM

बैकग्राउंड

West Bengal Election 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पहले चरण की वोटिंग हो गई है. अब दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा. दूसरे...More

Assembly Election 2026 Live: सभी केंद्रों पर सुरक्षाकर्मी तैनात, आईजी शलभ कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में दी जानकारी

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दूसरे चरण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीआरपीएफ के आईजी शलभ माथुर ने कहा है कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में कर्मियों को तैनात किया गया है. इसके अलावा हमारी 6 हजार से ज्यादा QATs तैनात की जाएंगी.





West Bengal Election 2026: हिंसा मुक्त चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी, बोले सीईओ मनोज कुमार अग्रवाल

पश्चिम बंगाल चुनाव 29 अप्रैल को आखिरी चरण की वोटिंग है. ऐसे में सीईओ मनोज कुमार अग्रवाल ने बयान दिया है. उन्होंने चुनाव आयोग की तैयारियों को लेकर कहा है कि देखिए, हमने हिंसा-मुक्त चुनाव के लिए सारी तैयारियां कर ली हैं. सब कुछ अपनी जगह पर है. सभी सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है. कर्मियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है. मतदान कर्मी मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके हैं. CAPF भी मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी है. वे सुबह ही पहुंच गए थे. उन्होंने आस-पास के इलाके का भी जायजा लिया. CAPF ने बूथ का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है. बाहर की तरफ सुरक्षा बल तैनात हैं. सिविल अधिकारी भी लगातार गश्त कर रहे हैं. CCTV कैमरे लगा दिए गए हैं और उनकी जांच भी हो चुकी है. कंट्रोल रूम से जुड़ी चीज़ों की भी जांच कर ली गई है. सब कुछ पूरी तरह से तैयार है. हम उम्मीद करते हैं कि सब कुछ ठीक रहेगा. हमने सभी लोगों से सहयोग करने की अपील की है.