Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: 3 बजे तक तमिलनाडु में 70 प्रतिशत मतदान

Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Updates: तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लाइव अपडेट के लिए आप यहां बने रहिए.

एबीपी लाइवLast Updated: 23 Apr 2026 04:28 PM

बैकग्राउंड

234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है. हालांकि, कई बूथों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में तकनीकी खराबी देखने को मिली है, जिसके...More

Tamil Nadu Voting 2026 Live: तमिलनाडु में स्टालिन परिवार बाहर निकलेगा: पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "तमिलनाडु में एडप्पाडी के. पलानीस्वामी 4 मई को नए मुख्यमंत्री बनेंगे. मुझे खुशी है कि 2-ढाई वर्षों में हमने तमिलनाडु में जो काम किया उसका परिणाम आज वोटिंग परसेंटेज में देखने को मिल रहा है. यह नतीजे दर्शाएगा कि वर्षों तक ममता बनर्जी ने बाहर के लोगों को लाकर जिस तरह चुनावी प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाई गई उसे चुनाव आयोग ने ठीक किया है. पश्चिम बंगाल में TMC ने कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई हैं, तमिलनाडु में भी यही हाल है. मुझे पूरा विश्वास है कि तमिलनाडु में स्टालिन परिवार बाहर निकलेगा