बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 11 मार्च को 10वीं की परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी. जिन पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 14 मार्च तक का समय प्रदान किया गया था.
Bihar Board 10th Result 2024 Live: किस दिन आएगा बिहार बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट! क्या है लेटेस्ट अपडेट
Bihar Board 10th Result 2024 Live Updates: बिहार बोर्ड 10वीं क्लास के परिणाम जल्द जारी कर देगा. जिसे उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर देख सकेंगे.
एबीपी लाइवLast Updated: 29 Mar 2024 10:22 AM

बैकग्राउंड
Bihar Board 10th Result 2024: 12वीं क्लास का रिजल्ट हाल ही में बिहार बोर्ड ने जारी किया था. तभी से 10वीं की परीक्षा में बैठने वाले छात्र-छात्राओं को अपने रिजल्ट...More
Bihar Board 10th Result 2024: 12वीं क्लास का रिजल्ट हाल ही में बिहार बोर्ड ने जारी किया था. तभी से 10वीं की परीक्षा में बैठने वाले छात्र-छात्राओं को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार दसवीं कक्षा के नतीजे इसी सप्ताह बोर्ड की तरफ से घोषित किए जा सकते हैं. biharboardonline.bihar.gov.in पर छात्र नतीजों को देख सकेंगे. 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 के मध्य बिहार बोर्ड ने 10वीं क्लास की परीक्षा आयोजित की. 12 वीं व 10 वीं के नतीजे हर वर्ष बिहार बोर्ड से पहले जारी किए जाते हैं. इस वर्ष 16,94,781 विद्यार्थी मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए हैं. बिहार बोर्ड नतीजे घोषित करने के लिए एक प्रेस वार्ता का आयोजन करेगा.इस तरह चेक करें नतीजेस्टेप 1: छात्र सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं.स्टेप 2: फिर छात्र होम पेज पर माध्यमिक विद्यालयों के लिए लॉगिन वाले लिंक पर क्लिक करें.स्टेप 3: फिर छात्र के सामने एक नया पेज खुलेगा.स्टेप 4: छात्र इस पेज पर रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.स्टेप 5: अब सबमिट पर क्लिक करें.स्टेप 6: फिर आपका स्कोरकार्ड आपके सामने होगा.स्टेप 7: इसके बाद अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें.
Bihar Board 10th Result 2024 Live: लाखों को इंतजार
परीक्षा में शामिल 16 लाख छात्र-छात्राओं को परीक्षा के नतीजों का बेसब्री से इंतजार है.