RBSE 10th 12th Time-Table 2021: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, (आरबीएसई) अजमेर ने राज्य के विभिन्न संबद्ध विद्यालयों में 10वीं और 12वीं कक्षा की एकेडमिक ईयर 2020-2021 की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दिया है. राजस्थान बोर्ड ने यह डेटशीट अपने ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपलोड भी कर दिया है. ऐसे छात्र-छात्राएं जो इस साल 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं. वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

इसतरहसेआयोजितकराईजाएंगीराजस्थानबोर्डकीपरीक्षाएं:

10वींअर्थातमाध्यमिककीपरीक्षाएं: राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी किए गए डेटशीट के अनुसार माध्यमिक व माध्यमिक व्यावसायिक एवं प्रवेशिका परीक्षा 06 मई-2021 से लेकर 27 मई-2021 तक सुबह 08 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 45 मिनट तक आयोजित कराई जाएगी. जबकि वहीँ माध्यमिक एवं माध्यमिक व्यावसायिक मूक बधिर  परीक्षा 06 मई-2021 से लेकर 27 मई-2021 तक ही सुबह 08 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक आयोजित कराई जाएगी. 

12वींअर्थातउच्चमाध्यमिककीपरीक्षाएं: राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी किए गए डेटशीट के अनुसार 12वीं अर्थात उच्च माध्यमिक की परीक्षाएं भी 06 मई-2021 से ही शुरू की जाएंगी. जिसके तहत उच्च माध्यमिक व उच्च माध्यमिक व्यावसायिक एवं वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षा 06 मई-2021 से लेकर 29 मई-2021 तक सुबह 08 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 45 मिनट तक आयोजित कराई जाएगी. जबकि उच्च माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक व्यावसायिक मूक बधिर परीक्षा 06 मई-2021 से लेकर 29  मई-2021 तक ही सुबह 08 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक आयोजित कराई जाएगी.

बोर्डपरीक्षाओंकेलिएबोर्डनेजारीकियाहैयेनिर्देश:

राजस्थान बोर्ड ने डेटशीट जारी करते समय ही बोर्ड परीक्षा से सम्बंधित कुछ निर्देश भी जारी किया है. ऐसे छात्र-छात्राएं जो इस साल बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं उन्हें इन निर्देशों को भली-भांति समझ लेना चाहिए. जिससे कि परीक्षा के दौरान उन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े.


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI