CSBC Bihar Police Fireman Recruitment 2021 Notification: केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल, बिहार ने बिहार पुलिस फायरमैन की भर्ती (Bihar Police Fireman Recruitment 2021) के लिए भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. इन पदों पर अप्लाई के लिए पुरुष और महिला दोनों कैंडिडेट्स पात्र होंगे. बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 फरवरी 2021 से शुरू हो गई है. कैंडिडेट्स अपने आवेदन और आवेदन शुल्क 25 मार्च तक सबमिट कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2380 वैकेंसी भारी जानी हैं.
महत्त्वपूर्ण तारीखें:
- नोटिफिकेशनजारीकरनेकीतारीख: 22 फरवरी 2021
- ऑनलाइनआवेदनशुरूहोनेकीप्रारंभिकतारीख: 24 फरवरी 2021
- ऑनलाइनआवेदनसबमिटकरनेकीतारीख: 25 मार्च 2021
- बिहारफायरमैनभर्ती 2021 परीक्षाकेशुल्कजमाकरनेकीआखिरीतारीख: 25 मार्च 2021
पात्रता मानदंड:
शैक्षिकयोग्यताऔरआयुसीमा
केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल, बिहार द्वारा जारी नोटिफिकेशन सं.01/2021 के अनुसार बिहार पुलिस विभाग में फायरमैन भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों को कक्षा 12वीं की परीक्षा पास होनी चाहिए. इसके साथ ही कैंडिडेट्स की आयु 1 अगस्त 2020 को 18 साल से कम और 25 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए.
आवेदनशुल्क: फायरमैन के पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को निम्नलिखित प्रकार से आवेदन शुल्क जमा करना होगा.
- जनरल, ओबीसी व अन्य राज्य के कैंडिडेट्स के लिए: 450 रुपये
- बिहार के एससी, एसटी कैंडिडेटस के लिए: 112 रुपये
नोट: आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जाएगा.
वेतनमान - लेवल-3, 21,700 — 69,100 रुपये
चयनप्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षण के आधार पर किया जाएगा. फाइनल मेरिट लिस्ट केवल शारीरिक दक्षता परीक्षण में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी. लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को ही शारीरिक दक्षता परीक्षण में शामिल किया जाएगा. शारीरिक दक्षता परीक्षा में तीन स्पर्धायें आयोजित की जायेंगी जिसमें दौड़ा, ऊंची कूद, गोला फेंक शामिल है.
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें
ऑनलाइन अप्लाई के लिए क्लिक करें
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI