UPPSC PCS 2021 Notification: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग {यूपीपीएससी} की ओर से सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा {पीसीएस 2021} के लिए शार्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक़ ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चलेगी. जो कैंडिडेट्स उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक सेवाओं में जाने के लिए तत्पर हैं वे अब अपने ऑनलाइन आवेदन अप्लाई करा सकते हैं. यूपी पीसीएस 2021 नोटिफिकेशन के मुताबिक़ कुल 400 वैकेंसी को भरा जाना है.
वैकेंसीकीकुलसंख्या: 400 पद
यूपीपीसीएस 2021 भर्तीपरीक्षा : महत्वपूर्णतारीखें
- यूपीपीसीएस 2021 नोटिफिकेशनजारीहोनेकीतारीख: 4 फरवरी 2021
- यूपीपीसीएस 2021 केलिएऑनलाइनआवेदनअप्लाईकरनेकीप्रारंभिकतारीख: 5 फरवरी 2021
- ऑनलाइनमाध्यमसेपरीक्षाशुल्कजमाकरनेकीअंतिमतिथि: 2 मार्च 2021
- ऑनलाइनआवेदनकरनेकीअंतिमतिथि: 05 मार्च 2021
पात्रतामानदंड:
यूपी पीसीएस 2021 के लिए आयु सीमा: यूपी पीसीएस परीक्षा 2021 में अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स की 01 जुलाई 2021 को 21 वर्ष आयु से कम तथा 40 वर्ष से अधिक आयु नहीं होना चाहिए. अर्थात आवेदक का जन्म 02 जुलाई 1981 से पूर्व तथा 01 जुलाई 2000 के बाद का नहीं होना चाहिए. आरक्षित वर्ग – एससी /एसटी, ओबीसी, महिला कैंडिडेट्स को राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जायेगी. एवं दिव्यांगों के लिए 55 वर्ष से अधिक आयु नहीं होनी चहिए.
यूपीपीसीएस 2021 केलिएशैक्षिकयोग्यता
यूपी पीसीएस परीक्षा 2021 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से स्नातक की डिग्री पास होनी चाहिए. अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को ओफिशैया नोटिफिकेशन चेक करें.
यूपीपीसीएस 2021 नोटिफिकेशनमेंएसीएफ-आरएफओप्रारंभिकपरीक्षाकीजानकारीभी:
इसी नोटिफिकेशन में एसीएफ-आरएफओ यानी सहायक वन संरक्षक व क्षेत्रीय वन अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली प्रीलिम्स परीक्षा 2021 के लिए भी ऑनलाइन आवेदन मांगें गए हैं. पिछली वर्ष की भांति इस बार भी पीसीएस व एसीएफ-आरएफओ की प्रारंभिक परीक्षा एक साथ होगी. आयोग ने इसी शार्ट नोटिफिकेशन में प्रदेश में वन विभाग की 15 वैकेंसी भी जरी की है. हालांकि प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी होने तक वैकेंसी की संख्या घट और बढ़ भी सकती है.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI