PSSSB Punjab VDO Recruitment 2022: पंजाब में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है. पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (PSSSB) ने बंपर भर्तियां (PSSSB VDO Recruitment 2022) निकाली हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विलेज डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजर यानी वीडीओ के 792 पद भरे जाएंगे. वे योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे लिंक एक्टिव होते ही जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2022 से शुरू होगी. ऑनलाइन ओवदन के लिए उम्मीदवार पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.
वैकेंसी डिटेल्स विलेज डेवलपमेंट आर्गेनाइजरः 792 पदरिक्तियों का वर्गवार विवरणसामान्य - 282 पदईडब्ल्यूएस - 79 पद(एससी (एमबी) - 79एससी (आरओ) - 79 पदबीसी - 92 पदईएसएम जनरल - 56 पदईएसएम एससी - 32 पदईएसएम बीसी - 16 पदखेल - 26 पदस्पोर्ट्स एससी - 9 पदपीएच - 33 पदस्वतंत्रता सेनानी - 10 पद
शैक्षणिक योग्यतापीएसएसएसबी वीडीओ भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास कम्प्यूटर अप्लीकेशन में डिप्लोमा होना भी जरूरी है. उम्मीदवारों को पंजाबी विषय के साथ 10वीं पास होना चाहिए.
आयु सीमा इन पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 37 साल होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.
सैलरी विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 19900 रुपये से 63200 रुपये की सैलरी मिलेगी.
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये मिलेंगे. एससी, बीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 250 रुपये देने होंगे. वहीं ईएसएम वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, ऑनलाइन टेस्ट, स्किल टेस्ट और ऑनलाइन इंटरव्यू के जरिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI