NALCO Jobs 2022: नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके मुताबिक नालको में कई पद पर भर्ती की जाएगी. भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑफलाइन मोड में आवेदन सकते हैं. भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2022 है. उम्मीदवारों को नीचे बताए गए पते पर आवेदन पत्र जरूरी दस्तावेजों के साथ भेजना होगा.
ये है रिक्ति विवरणनोटिफिकेशन के अनुसार ये भर्ती अभियान कुल 19 पद पर भर्ती के लिए चलाया जा रहा है. इनमें सीओओ, सीएफओ, प्रोजेक्ट मैनेजर, असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर, सिविल इंजीनियर और अन्य पद शामिल हैं.
आवश्यक शैक्षिक योग्यताभर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास पद के अनुसार संबंधित विशेषज्ञता में बैचलर डिग्री/पीजी डिग्री/डिप्लोमा/एमबीए/सीएमए/सीए होना चाहिए.
जरूरी अनुभवउम्मीदवार के पास संबंधित कार्य में कम से कम दो से 15 साल का अनुभव होना चाहिए.
उम्र सीमाभर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 35 से 62 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
कैसे होगा चयनइन पद पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
इतनी मिलेगी सैलरीचयनित उम्मीदवारों को 30 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक का वेतन दिया जाएगा.
ऐसे करें अप्लाईआवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2022 से पहले ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा. उम्मीदवारों को मुख्य समन्वय अधिकारी, नालको फाउंडेशन, नालको भवन, पी -1, नयापल्ली, भुवनेश्वर- 751013, ओडिशा के पते पर एप्लीकेशन फॉर्म भेजने होंगे.
Bank भर्ती के लिए करें अप्लाई -यूको बैंक ने सिक्योरिटी ऑफिसर के 10 पद पर वैकेंसी निकाली है. आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ucobank.com पर जाकर 19 अक्टूबर 2022 से पहले आवेदन करे. भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है.
यह भी पढ़ें-
HAL Jobs 2022: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में नौकरी पाने का शानदार मौका, मिलेगी बढ़िया सैलरी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI