IIT Kanpur Recruitment 2021: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी या IIT कानपुर में नौकरी करने की सोच रहे युवाओं के लिए ये खबर है. दरअसल इंस्टीट्यूट ने 95 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इन पदों में जूनियर टेक्नीशियन, डिप्टी रजिस्ट्रार, फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर, जूनियर सुपरिटेंडेंट और अन्य पद शामिल हैं. आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iitk.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ध्यान रखें कि इन पदों के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 16 नवंबर 2021 है.

प्रत्येक पद के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया अलग-अलग है

उम्मीदवार ध्यान दें कि वे एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के अनुसार एक या इससे ज्यादा पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. प्रत्येक पद के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया अलग-अलग है. जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के पद के लिए, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एक विषय के रूप में अंग्रेजी के साथ हिंदी में मास्टर्स या समकक्ष डिग्री पूरी करनी चाहिए. जिन उम्मीदवारों के पास हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेशन या अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद करने की डिग्री या डिप्लोमा है, उन्हें वरीयता दी जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल नोटिफिकेशन से प्रत्येक पद के लिए डिटेल्ड एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया चेक कर सकते हैं.

IIT कानपुर वैकेंसी डिटेल्स 2021

  • उप रजिस्ट्रार – 3 पद
  • सहायक रजिस्ट्रार – 9 पद
  • हिंदी अधिकारी -1 पोस्ट
  • जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट, ट्रांसलेटर – 1 पोस्ट
  • जूनियर सुपरिटेंडेंट- 14 पद
  • जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट -12 पद
  • फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर – 4 पद
  • जूनियर सुपरिटेंडेंट, नैनो विज्ञान केंद्र -1पद
  • जूनियर तकनीशियन – 17 पद
  • जूनियर असिस्टेंट- 31 पद
  • ड्राइवर ग्रेड II- 1 पद

IIT कानपुर भर्ती 2021 के लिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iitk.ac.in पर जाएं.
  • अब विज्ञापन संख्या 1/2021 के लिए भर्ती पोर्टल पर जाएं. उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें पहले अपनी मेल आईडी, पासवर्ड के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र भर सकते हैं.
  • आवेदन पत्र भरने के बाद, उम्मीदवारों को पद के आधार पर 250 रुपये या 500 रुपये का आवेदन शुल्क भरना होगा.
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट अपने पास रख लें.

सिलेक्शन प्रोसेस

IIT कानपुर के विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग होगी. हिंदी अधिकारी, उप रजिस्ट्रार और सहायक रजिस्ट्रार के पद के लिए उम्मीदवारों को एक विशेषज्ञ पैनल के सामने एक लिखित परीक्षा या प्रेजेंटेशन के लिए उपस्थित होना होगा. इसके बाद, योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित होना होगा. अन्य पदों के लिए, उम्मीदवारों को नौकरी की आवश्यकता के अनुसार लिखित परीक्षा या स्किल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा.

ये भी पढ़ें

DU UG Admission 2021: तीसरी कट-ऑफ लिस्ट आज होगी जारी, आधी से ज्यादा सीटें पहले ही हो चुकी हैं फुल

JOSAA Counselling 2021: IITs, NITs, IIEST और IIITs में एडमिशन के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, चेक करें डिटेल्स

 

 

 


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI