GSSSB Senior Clerk Result 2021 : गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB) ने सीनियर क्लर्क के पद के लिए परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार जीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट यानी gsssb.gujarat.gov.in से सीनियर क्लर्क रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर कंप्यूटर प्रोफिसिएंसी टेस्ट (सीपीटी) के लिए बुलाया जाएगा. GSSSB सीनियर क्लर्क परीक्षा 31 जुलाई 2021 को आयोजित की गई थी.
कैसे चेक करें रिजल्ट
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gsssb.gujarat.gov.in पर जाएं.
- अब “Advertisement & News” सेक्शन में जाएं.
- सीनियर क्लर्क पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट चेक करने के लिए “रिजल्ट और कटऑफ लिंक” पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने सीनियर क्लर्क कट ऑफ 2021 दिखाई देगा.
- चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट में अपना नाम, कॉन्फिडेंस नंबर, सीट नंबर चेक करें.
- यदि सीट संख्या उपलब्ध है तो इसका मतलब है कि आपको वरिष्ठ क्लर्क के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.
- आप जीएसएसएसबी सीनियर क्लर्क परीक्षा रिजल्ट 2021 कट ऑफ पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं.
उम्मीदवार नीचे कैटेगरी वाइज कट-ऑफ चेक कर सकते हैंजनरल कैटेगरी – 134सामान्य महिला – 116.50सामान्य (ईडब्ल्यूएस) – 127.25सामान्य (ईडब्ल्यूएस) महिला – 110एसईबीसी – 110एसईबीसी महिला – 105.75अनुसूचित जाति – 122.75अनुसूचित जाति महिला – 112.25एसटी – 89.75एसटी महिला – 86.50भूतपूर्व सैनिक – 80.25पीएच ब्लाइंड – 80.00पीएच बधिर – 81.00डंब पीएच ऑर्थ – 85.50
ये भी पढ़ें
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI