Bihar Board 12th Result 2023 Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, ABP Live पर देखें टॉपर्स की लिस्ट
BSEB Bihar Board 12th Result 2023 Live Updates: बिहार बोर्ड 12वीं क्लास की परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे घोषित कर देगा. रिजल्ट से जुड़ी लाइव अपडेट के लिए उम्मीदवार एबीपी लाइव से जुड़े रहें...
ABP LiveLast Updated: 21 Mar 2023 05:48 PM

बैकग्राउंड
Bihar Board 12th Result 2023 Live Updates: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के नतीजे अभी तक जारी नहीं हुए हैं. 13 लाख से ज्यादा छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार...More
Bihar Board 12th Result 2023 Live Updates: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के नतीजे अभी तक जारी नहीं हुए हैं. 13 लाख से ज्यादा छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. इस बारे में अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स से अलग-अलग जानकारी मिलती रहती है लेकिन बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है. रिजल्ट जारी होने के पहले इसकी तारीख जारी होती है और समय भी बताया जाता है. इस लिहाज से छात्रों को अब ऑफिशियल नोटिस का इंतजार है. ये नोटिस बीएसईबी अपने ट्विटर हैंडल से जारी करता है. छात्रों से अनुरोध है कि पक्की जानकारी के लिए वे बीएसईबी की वेबसाइट विजिट करते रहें.फेक नोटिस हो रहे हैं सर्कुलेटबड़ी संख्या में स्टूडेंट्स को रिजल्ट की प्रतीक्षा है. इस मौके का फायदा उठाकर शरारती तत्व भी एक्टिव हो जाते हैं और बार-बार रिजल्ट रिलीज को लेकर कोई न कोई अपडेट सोशल मीडिया पर सर्कुलेट कर दिया जाता है जो झूठा होता है. अभी तक कई ऐसे फेक नोटिस के बार में छात्रों को बताया गया है.कल रिजल्ट रिलीज होगा क्याइस बारे में जो ताजा फेक नोटिस सर्कुलेट हो रहा है उसमें कहा जा रहा है कि बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे कल यानी 22 मार्च के दिन जारी किए जाएंगे. ऐसा हो भी सकता है लेकिन बोर्ड ने इस बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं दी है. जब तक बोर्ड की तरफ से ऑफिशियल नोटिस रिलीज नहीं किया जाता तब तक कैंडिडेट्स ऐसी किसी भी घोषणा पर यकीन न करें.प्रेस कांफ्रेंस में घोषित होंगे नतीजेबिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे प्रेस कांफ्रेंस में जारी किए जाएंगे. इसके पहले बीएसईबी के ऑफिशियल ट्विटर और फेसबुक हैंडल से इस बारे में नोटिस प्रकाशित किया जा सकता है. एक बार नतीजे जारी होने के बाद बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक किए जा सकते हैं.
Bihar Board 12th Result 2023 Live: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे यहां एक क्लिक में करें चेक
Bihar Board 12th Result 2023 Live: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे आ गए हैं. अगर आपको अपना रिजल्ट देखने में समस्या आ रही है तो आप यहां से एक क्लिक में अपना रिजल्ट डायरेक्ट देख सकते हैं.