Scholarship for BDS Students: अगर आप भी डेंटल के फील्ड में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद ही काम आने वाली है. केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से कई स्कीम चलाई जाती हैं, जिनमें स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद दी जाती है. देश में हर साल लाखों बच्चे इस फील्ड में जाने का सपना देखते हैं लेकिन कुछ ही स्टूडेंट्स का ये सपना साकार हो पाता है. आइए पूरी डिटेल्स जानते हैं.  

Continues below advertisement

देश में डेंटल (BDS) की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए कई स्कॉलरशिप योजनाएं उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से वे अपनी पढ़ाई का आर्थिक बोझ कम कर सकते हैं. केंद्र सरकार और राज्य सरकारें छात्रों को फीस, मेंटेनेंस अलाउंस और वित्तीय सहायता प्रदान कर रही हैं. इन योजनाओं का लाभ मेरिट, पारिवारिक आय और आरक्षित वर्ग की पात्रता के आधार पर दिया जाता है.

सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम (CSSS)

Continues below advertisement

शिक्षा मंत्रालय की ओर से चल रही यह योजना उन छात्रों के लिए है जिन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा में शीर्ष 80 प्रतिशत छात्रों में स्थान हासिल किया हो. इस योजना के तहत पात्र छात्रों को हर वर्ष 10,000 से 20,000 तक की वित्तीय सहायता दी जाती है. इसके लिए परिवार की वार्षिक आय 8 लाख से कम होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- CUET PG 2026: नॉर्मलाइजेशन हुआ या नहीं? CUET PG 2026 पर NTA ने दिया बड़ा जवाब

SC/ST/OBC पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप

राज्य सरकारों द्वारा संचालित यह योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए है. इसके तहत ट्यूशन फीस, परीक्षा शुल्क और अन्य शैक्षणिक खर्चों में सहायता प्रदान की जाती है. कई राज्यों में छात्रों को अतिरिक्त मेंटेनेंस भत्ता भी दिया जाता है.

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP)

केंद्र और राज्य सरकारों की कई स्कॉलरशिप योजनाओं के लिए आवेदन NSP के माध्यम से किया जा सकता है. यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां छात्र एक ही जगह पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

आवेदन के लिए क्या जरूरी है?

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • कॉलेज प्रवेश पत्र
  • फीस रसीद
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले छात्रों को संबंधित पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा. केंद्र सरकार की योजनाओं के लिए One Time Registration (OTR) नंबर जरूरी होता है. इसके बाद छात्र अपनी पात्रता के अनुसार योजना चुनकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. राज्य स्तर की स्कॉलरशिपयों के लिए संबंधित राज्य के आधिकारिक स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन करना होगा. 

यह भी पढ़ें- ओडिशा में अब KG से PG तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा, जानें क्या है अन्य स्टेट का हाल


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI