JEE Main 2021 Registration Date and Syllabus: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेंस 2021 (JEE Main 2021) फरवरी सेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 24 फरवरी को बंद हो जाएगी. इसलिए इंटरमीडिएट पास स्टूडेंट्स आज 23 जनवरी 2021 तक अपने रजिस्ट्रेशन करवा लें और इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क कल 24 जनवरी तक अवश्य जमा कर दें. क्योंकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, जेईई मेंस 2021 फरवरी सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 24 जनवरी को बंद कर देगी.

स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान रखें कि इस बार के लिए जेईई मेंस 2021 के लिए 12वीं कक्षा में 75 फीसदी मार्क्स की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है. अर्थात वे कैंडिडेट्स भी JEE Main 2021 की प्रवेश परीक्षा दे सकते हैं जिनके 12वीं कक्षा में मार्क्स 75 फीसदी से कम हैं.

आपको बता दें कि इसके पहले JEE Main 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 19 जनवरी निर्धरित थी परन्तु नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक नोटिस जारी कर इसे 23 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया.

JEE Main 2021: इस साल की जेईई मेन परीक्षा देने के लिए 12वीं में 75 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता नहीं होगी लागू

एनटीए द्वारा नोटिस में कहा गया है कि एनटीए की तरफ से जेईई मेंस 2021- JEE Main 2021  की तारीख मदन मोहन मालवीय टेक्निकल यूनिवर्सिटी, गोरखपुर {जिसे पहले मोहन मालवीय इंजीनियरिग कॉलेज भी कहा जाता था} की अपील पर बढ़ाई गई है. यूनिवर्सिटी ने एनटीए से अपील करते हुए कहा था कि इस वर्ष से वह भी जेईई परीक्षा के आधार पर इंजीनियरिंग कोर्सों में दाखिला देगी. इसलिए आवेदन की तारीख बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक छात्र जेईई मेंस के लिए आवेदन कर सकें.

 JEE Main 2021 रजिस्ट्रेशनकायहहैरिवाइज्डशेड्यूल

  1. JEE Main 2021 रजिस्ट्रेशनकेलिएऑनलाइनअप्लाईकरनेकीप्रारंभिकतारीख- 16 दिसंबर 2020
  2. JEE Main 2021 रजिस्ट्रेशनकीआखिरीतारीख19 जनवरी से बढ़कर 23 जनवरी 2021
  3. एप्लीकेशनफॉर्ममेंकरेशनकरनेकीतारीख- 27 जनवरी 2021 से 30 जनवरी 2021
  4. एडमिटकार्डजारीकरनेकीतारीख- फरवरी का दूसरा सप्ताह

JEE Main 2021 Syllabus

कुछ दिन पहले केंद्रीय शिक्षामंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने ऐलान किया था कि JEE Main 2021 और NEET 2021 की परीक्षाओं के सिलेबस में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. उसी सिलेबस के आधार पर परीक्षाएं होंगी. हालांकि कोरोना वायरस के चलते पिछले साल मार्च महीने से देश के सभी स्कूल और कॉलेज बंद हैं. इसकि वजह से सीबीएसई सहित राज्यों के सभी बोर्डों ने कक्षा 12 वीं के सिलेबस में 25- 30 फीसदी की कटौती की है.


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI