मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग संगठन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक समारोह को संबोधित करते हुए ग्रोथ में वापसी का आश्वासन दिया. पीएम के इस आश्वासन के बाद सेंसेक्स में 200 प्वाइंट से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई. इससे पहले शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स में 300 अंकों से ज्यादा की तेजी देखने को मिली थी. इस दौरान कोटक बैंक, एचडीएफसी, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे.
सेंसेक्स में सबसे ज्यादा 7 फीसदी की बढ़त कोटक बैंक में हुई
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स सपाट खुला, लेकिन जल्द ही 309.68 अंक या 0.93 प्रतिशत बढ़कर 33,613.20 पर पहुंच गया. इसी तरह एनएसई निफ्टी 98.10 अंक या एक प्रतिशत बढ़कर 9,924.25 पर पहुंच गया. सेंसेक्स में सबसे ज्याजा सात फीसदी की बढ़त कोटक बैंक में हुई. इसके अलावा एमएंडएम, सन फार्मा, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक में भी तेजी रही.
Kotak Mahindra Bank में अपनी 2.8 फीसदी हिस्सेदारी बेचेंगे उदय कोटक, जुटाएंगे 6800 करोड़ रुपए
दूसरी ओर एलएंडटी, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे. पिछले सत्र में सेंसेक्स 879.42 अंक या 2.57 प्रतिशत बढ़कर 33,303.52 पर और निफ्टी 245.85 अंक या 2.57 प्रतिशत बढ़कर 9,826.15 पर बंद हुआ था. शेयर बाजार के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को पूंजी बाजार में सकल आधार पर 1,575.46 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी.
ये भी पढ़ें-
PM Modi Live, CII: पीएम मोदी ने कहा- वायरस से लड़ने के साथ इकोनॉमी का भी ध्यान रखना जरूरी
अनलॉक 1.0 | क्या खुला है और क्या बंद, आपको सारे सवालों के जवाब मिलेंगे यहां
