नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीदों से शेयर बाजार में मंगलवार को जबरदस्त रिकवरी आई और सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला. वहीं, निफ्टी भी आरंभिक कारोबार के दौरान 150 अंक से अधिक चढ़ा. पूर्वाह्न् 9.39 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 460.78 अंकों यानी 1.13 फीसदी की बढ़त के साथ 41,137.41 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 141.85 अंकों यानी 1.18 फीसदी की तेजी के साथ 12,134.90 पर बना हुआ था.

इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह नौ बजे पिछले सत्र के मुकाबले जबरदस्त के साथ 40,983.04 पर खुलने के बाद 41,176.27 तक चढ़ा। पिछले सत्र में सेंसेक्स 40,965.94 पर बंद हुआ था.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र के मुकाबले जबरदस्त तेजी के साथ 12,079.10 पर खुला और 12,145.30 तक चढ़ा। पिछले सत्र में निफ्टी 11,993.05 पर बंद हुआ था.

शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 787.98 अंकों की गिरावट के साथ 40,676.63 पर और निफ्टी 233.60 अंकों की गिरावट के साथ 11,993.05 पर बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारी संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 86.27 अंकों की गिरावट के साथ 41,378.34 पर खुला और 787.98 अंकों या 1.90 फीसदी की गिरावट के साथ 40,676.63 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 41,378.34 के ऊपरी स्तर और 40,613.96 के निचले स्तर को छुआ.

मुंबई: गेटवे ऑफ इंडिया से प्रदर्शनकारी आजाद मैदान शिफ्ट, पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई

हरियाणा: BJP विधायक ने कहा- ‘CAA का विरोध करने वालों को भारत में रहने का हक नहीं’