Adani Share Price: पिछले कई दिनों से नुकसान उठा रहे अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) के लिए आज का दिन भी बुरा साबित हुआ. एक दिन पहले आई जबरदस्त तेजी के बाद इस सप्ताह के अंतिम सेशन में समूह के लगभग सारे शेयरों को भारी नुकसान उठाना पड़ गया. कुछ शेयरों पर तो कारोबार के दौरान लोअर सर्किट भी लग गया.इन 2 शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

सबसे ज्यादा घाटे में ये 2 शेयर

सप्ताह के अंतिम दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद अडानी समूह के 10 शेयरों में से सिर्फ 1 के भाव में तेजी आई. आज समूह के 9 शेयरों ने नुकसान का सामना किया, जबकि कल सभी 10 शेयर फायदे में रहे थे. आज के कारोबार के दौरान समूह के 2 शेयरों अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) पर लोअर सर्किट लग गया था. हालांकि बंद होने से पहले दोनों में हल्का-फुल्का सुधार आया.

इन शेयरों को भी हुआ नुकसान

शुक्रवार के कारोबार में अडानी समूह का सिर्फ 1 शेयर एसीसी सीमेंट (ACC Cement) ही फायदे में रहा, जिसके भाव में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई. वहीं दूसरी ओर फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), एनडीटीवी (NDTV) और अडानी ग्रीन (Adani Green) के भाव में 1 से 2 फीसदी तक की गिरावट आई. अडानी पावर (Adani Power), अडानी विल्मर (Adani Wilmar) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) भी घाटे में बंद हुए.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नामआज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में)बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी180.20-1.45
अडानी एंटरप्राइजेज1964.80-1.00
अडानी ग्रीन895.95-1.94
अडानी पोर्ट्स699.90-1.26
अडानी पावर241.10-0.64
अडानी ट्रांसमिशन885.00-3.49
अडानी विल्मर392.40-0.70
अडानी टोटल गैस818.35-4.33
एसीसी1797.350.61
अंबुजा सीमेंट410.00-0.51

इन कारणों से आई गिरावट

इस सप्ताह के दौरान सिर्फ गुरुवार को छोड़ हर रोज अडानी के शेयरों को नुकसान हुआ. गुरुवार को फंड रेज की खबरों से अडानी के शेयरों को मदद मिली थी. वहीं सप्ताह के अंतिम दिन के कारोबार में कुछ फैक्टर्स ने फिर से दबाव बना दिया. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की खबर और 2 शेयरों पर एमएससीआई के एक्शन ने माहौल खराब किया. वहीं तीन कंपनियों में हिस्सेदारी बिक्री की खबर ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया.

ये भी पढ़ें: भारत का बढ़ता दबदबा... MG Motor से पहले ये 10 बड़े ब्रिटिश ब्रांड हो चुके हैं भारतीय