एक्सप्लोरर

ग्रीनमैन विरल देसाई द्वारा सरथाणा नेचर पार्क में 'मिशन लाइफ' के तहत पर्यावरण दिवस मनाया गया

Mission Life: हार्ट्स एट वर्क फाउंडेशन ने सूरत के सरथाणा नेचर पार्क में पर्यावरण दिवस मनाया. पर्यावरण दिवस के तहत अब तक पार्क में पांच हजार से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं.

Mission Life: ग्रीनमैन के नाम से विख्यात पर्यावरणविद् विरल देसाई और उनके हार्ट्स एट वर्क फाउंडेशन ने सूरत के सरथाणा नेचर पार्क में पौधा रोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया. इस अवसर पर उन्होंने  सरथाना नेचर पार्क में ढाई सौ पौधे लगाकर मियावाकी तकनीक पर आधारित 'अमृतवन' बनाने की घोषणा की.  गौरतलब है कि विरल देसाई की टीम से पिछले पांच वर्षों से नियमित रूप से नेचर पार्क में पर्यावरण दिवस मनाया जाता रहा है, जिसके तहत अब तक हार्ट्स एट वर्क फाउंडेशन द्वारा नेचर पार्क में पांच हजार से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं. कार्यक्रम में नेचर पार्क अधिकारी डाॅ. राजेश पटेल और हिना पटेल मौजूद थे.

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण के लिए उपस्थित ग्रीनमैन विरल देसाई ने कहा कि 'सरथाना नेचर पार्क के साथ हमारा रिश्ता एक दशक पुराना है. जहां हम पिछले पांच वर्षों से नियमित रूप से एक साथ पर्यावरण दिवस मनाते आ रहे हैं. इस वर्ष हमने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रोजेक्ट "मिशन लाइफ" के हिस्से के रूप में पर्यावरण दिवस मनाया है, जहां हम एक संपूर्ण 'अमृतवन' तैयार कर रहे हैं.'
ग्रीनमैन विरल देसाई द्वारा सरथाणा नेचर पार्क में 'मिशन लाइफ' के तहत पर्यावरण दिवस मनाया गया

देसाई ने आगे बताया कि नेचर पार्क में तैयार हो रहे इस 'अमृतवन' को जापानी मियावाकी पद्धति से तैयार किया जाएगा, जिसमें एक ही जगह पर दो हजार पौधे लगाए जाएंगे और वायु गुणवत्ता और जैव विविधता पर फोकस किया जाएगा।  विश्व पर्यावरण दिवस के इस उत्सव के दौरान प्लास्टिक को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से  शुरू किए गए "मिशन लाइफ" के तहत ईको- फ्रेंडली लाइफस्टाइल जीने की भी शपथ ली गई.

और पढ़ें

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget