✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Year Ender: 2016 में जुदा हो गए इन सेलिब्रिटी जोड़ों के रास्ते

ABP News Bureau   |  16 Dec 2016 09:38 PM (IST)
1

साल 2016 खत्म होने के कगार पर है. इस साल सिनेजगत भी तमाम तरह के हलचलों से भरा रहा. बॉलीवुड और हॉलीवुड में कई जोड़ियों जो सालों से साथ थे अलग हो गए. आइए जानते हैं इस साल अलग हुईं कुछ मशहूर जोड़ियों के बारे में...

2

*सुशांत सिंह राजपूत-अंकिता लोखंडे: दोनों के प्यार की दास्तां 2009 में टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में काम करने के दौरान शुरू हुई थी, फिर सुशांत ने फिल्म 'काई पो छे' से बॉलीवुड का रुख कर लिया. छह साल के लंबे रोमांस के बाद जनवरी 2016 में सुशांत ने घोषणा की थी कि वह साल के अंत तक अंकिता से शादी कर लेंगे, लेकिन उससे पहले ही दोनों के रिश्ते का अंत हो गया.

3

*पुलकित सम्राट-श्वेता रोहिरा: फिल्म 'फुकरे' के अभिनेता और सलमान की खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा के अलगाव ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया. दोनों के अलगाव की वजह फिल्म 'सनम रे' और 'जुनूनियत' में पुलकित के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री यामी गौतम को माना जाता है.

4

*जॉनी डेप-एम्बर हर्ड: हर्ड ने शारीरिक और मौखिक रूप से डेप द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात कही और मई में अभिनेता से तलाक ले लिया. फरवरी 2015 में दोनों की शादी हुई थी.

5

*फरहान अख्तर-अधुना भाबानी: अभिनेता फरहान अख्तर और हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भाबानी ने शादी के 16 साल बाद अपनी राहें जुदा कर ली. दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा की. इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि दो बेटियों अकीरा और शाक्या के माता-पिता ने क्यों अलग होने का फैसला किया, लेकिन ऐसी अफवाहें आईं कि दोनों का घरह तोड़ने के पीछे एक अभिनेत्री का हाथ है. अभिनेत्री अदिती राव हैदरी को दोनों के अलगाव की वजह बताया गया.

6

*ब्रैड पिट-एंजेलिना जोली: इस जोड़ी के अलगाव से दुनिया भर के प्रशंसक हैरान रह गए. फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ' (2004) के सेट पर दोनों का रोमांस शुरू हुआ था. जोली ने आपसी मतभेदों का हवाला देते हुए तलाक की अर्जी दाखिल कर दी. दोनों के छह बच्चे हैं.

7

*अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा: दोनों को बीच तनाव की पहले से खबरे आ रही थीं लेकिन मार्च में दोनों ने कहा कि कुछ समय के लिए वे अलग रह रहे हैं और उसके बाद अपेन जीवन का फैसला करेंगे. इस दौरान दोनों में सुलह नहीं हुई और नवंबर में दोनों ने तलाक की अर्जी दाखिल कर दी. दोनों ने कुछ महीनों पहले ही रियलिटी शो 'पॉवर कपल' की मेजबानी की थी लेकिन निजी जीवन में यह जोड़ा पॉवर कपल नहीं रह सका. 1997 में शादी रचाने वाले इस जोड़े का 14 साल का बेटा अरहान भी है.

  • हिंदी न्यूज़
  • बॉलीवुड
  • Year Ender: 2016 में जुदा हो गए इन सेलिब्रिटी जोड़ों के रास्ते
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.