सलमान के भतीजे की बर्थडे पार्टी में नजर आईं यूलिया, अरबाज-मलाइका भी हुए शामिल
सभी तस्वीरें- मानव मंगलानी
पार्टी में मलाइका और यूलिया रेड ड्रेस में खूबसूरत दिख रही थीं. आगे देखिए सभी तस्वीरें...
बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर सोहेल खान के बेटे और सलमान खान के भतीजे निर्वाण की बर्थडे पार्टी में परिवार के सभी सदस्यों सहित कई मशहूर सितारे शामिल हुए. चाचू सलमान ने निर्वाण के जन्मदिन में शामिल होकर पार्टी की रौनक बढ़ा दी. आगे तस्वीरों में देखिए पार्टी में कौन-कौन हुए शामिल?
पार्टी के दौरान सलमान ने डेनिम की शर्ट पहनी थी जो उनपर फब रहा था.
आपको यह भी बता दें कि तलाक की कानूनी प्रक्रिया निभा रहे अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान भी पार्टी में पहुंची.
गौरतलब है कि अरबाज और मलाइका ने बांद्रा के फैमिली कोर्ट में अपने तलाक की अर्जी दे रखी है इसी मामले की सुनवाई की पेशी में दोनों हाल ही में कोर्ट में नज़र आए थे.
सलमान के अलावा सलीम खान, सोहेल खान, अर्पिता खान शर्मा, आयुष शर्मा, हेलेन, रणवीर सिंह, अमृता अरोड़ा, यूलिया वंतुर भी शामिल हुईं.