प्ले स्कूल पहुंचते ही नैनी का हाथ छुड़ाकर दौड़ पड़े तैमूर अली खान, सामने आईं ये क्यूट तस्वीरें
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं. रोज़ाना उनकी फ्रेश तस्वीरें सामने आती हैं और चंद मिनटों में वायरल हो जाती हैं. आज फिर उनकी कुछ खास तस्वीरें सामने आई हैं. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
20 दिसंबर को दो साल के हुए तैमूर ने केप्टाउन में मम्मी पापा के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
ये बेहद क्यूट तस्वीरें आज तैमूर के प्ले स्कूल में कैप्चर की गई हैं. जैसे ही छोटे नवाब अपने स्कूल पहुंचे वो दौड़ पड़े. इस दौरान उनकी देखभाल करने वाली नैनी उनको पकड़ने की कोशिश भी करती नज़र आईं. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
तैमूर की ये तस्वीरें इंटरनेट पर आज खूब वायरल हुईं. पापाराज़ी के देखते हुए तैमूर बेहद क्यूट अंदाज़ में दौड़ते नज़र आए. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
खास बात ये है कि तैमूर ने अपना दूसरा जन्मदिन साउथ अफ्रीका के केप्टाउन में मनाया था. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
तैमूर ने स्विट्जरलैंड में पापा सैफ और मम्मी करीना कपूर के साथ जमकर मस्ती की. इस बात की तस्दीक वहां से सामने आईं तस्वीरें करती हैं. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
स्विट्जरलैंड से तैमूर अली खान के न्यू ईयर वेकेशन की भी कई तस्वीरें सामने आई थीं. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
गौरतलब है कि हाल ही में तैमूर अपनी मम्मी और पापा के साथ स्विट्जरलैंड से न्यू ईयर मनाकर लौटे हैं. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
बर्थडे पार्टी में तैमूर अपनी मम्मी करीना कपूर के साथ पहुंचे थे. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
आपको बता दें कि बीते रोज़ ही तैमूर बॉलीवुड के अन्य स्टार किड्स के साथ एक बर्थडे पार्टी में नज़र आए थे. (तस्वीर: मानव मंगलानी)