Photos: बेटे रणवीर के साथ फेसबुक हेड क्वार्टर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे, कैमरे के सामने हुईं इमोशनल
सोनाली ने यहां लाइव चैट किया. इस दौरान सोनाली ने कहा कि फाइनली वह काम पर लौट चुकी हैं और पिछले 6 महीने उनके लिए बहुत ही कठिन रहे.
यहां पर सोनाली करीब 6 महीने बाद कैमरे के सामने आकर इमोशनल हो गईं.
सोनाली और उनके बेटे रणवीर दोनों ने यहां एक किताब के बारे में बातचीत की.
कैंसर का इलाज कराने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे कुछ समय पहले ही मुंबई लौटी हैं. कल सोनाली पहली बार काम के सिलसिले में घर से बाहर निकलीं. इस दौरान काफी समय बाद कैमरे का सामने करते हुए सोनाली बेंद्रे इमोशनल भी हो गईं. देखिए तस्वीरें
यहां पर सोनाली अपने बेटे के साथ पहुंचीं थीं.
सोनाली को काम पर लौटते हुए देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं.
सोनाली यहां ह्वाइट ड्रेस में नज़र आईं.
बता दें कि सोनाली बेंद्रे का बुक क्लब है. इस क्लब का हिस्सा कई बड़े सितारे भी हैं.
सोनाली ने इस लाइव चैट के जरिए अपने फैंस और चाहने वालों को उनका साथ देने के लिए शुक्रिया भी कहा.
सोनाली कल मुंबई में फेसबुक के हेडक्वार्टर पहुंचीं.
सोनाली ने यहां ये भी बताया कि उनके कठिन समय में किताबों ने उनका बहुत साथ दिया.