शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन ने साथ काम करने से किया इंकार: रिपोर्ट्स
इस मौके पर शाहरुख और ऐश्वर्या ने साथ में कई तस्वीरें खिंचवाई जो इन दिनों मीडिया की सुर्खियां बनी हुईं हैं.
अभी हाल में ‘वोग इंडिया’ मैगजीन के अवॉर्ड फंक्शन के मौके पर दोनों ही सितारे एक साथ रेड कार्पेट पर अपना रंग बिखेरते दिखाई दिए.
साथ न काम करने की वजह चाहे जो भी रही हो, लेकिन शाहरुख और ऐश्वर्या के फैंस तो यही चाहेंगे कि दोनों कलाकार जल्द किसी फिल्म में साथ काम करें, ताकि वो एक बार फिर इन दो दिग्गजों को बिग स्क्रीन पर साथ देख सकें. (सभी तस्वीरें: मानव मंगलानी)
आपको बता दें कि फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में कुछ देर साथ नजर आने वाले शाहरुख और ऐश्वर्या को इस फिल्म के बाद से अब तक तीन बड़ी फिल्में ऑफर की जा चुकी हैं, लेकिन दोनों ने ही इन फिल्मों में साथ काम करने सले इंकार कर दिया.
सूत्र के मुताबिक ऐसा नहीं है कि दोनों सितारे कभी साथ काम नहीं करेंगे, ऐशवर्या और शाहरुख एक साथ काम तो करना चाहते हैं, लेकिन जब एक अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी तब.
अब बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि दोनों सितारों को हाल के दिनों में कई फिल्मों में एक साथ काम करने का ऑफर दिया गया, लेकिन दोनों ने ही साथ काम करने से इंकार कर दिया.
अभी पिछले साल रिलीज़ हुई फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में भी ऐश्वर्या और शाहरुख को एक साथ देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई थी.
बाद में साल 2002 में आई ‘देवदास’ तो उनकी यादगार फिल्मों में से एक रही. फिल्म ने दर्जनों अवॉर्ड्स अपने नाम किए, जिसमें 5 नेशनल अवॉर्ड भी शामिल हैं.
बता दें, दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी पहली बार फिल्म ‘मोहब्बतें’ में एक साथ नज़र आई थी. उस वक्त शाहरुख और ऐश्वर्या की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था.
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन जब भी बड़े परदे पर एक साथ नजर आए उन्हें दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है.