करीना कपूर को आलिया ने लिखा फैन लेटर, उनकी ये ग्लैमरस तस्वीरें हैं सुर्खियों में

आपको बता दें कि ये अपकमिंग लक्स अवॉर्ड शो को प्रमोट करने के लिए है, जिसका प्रोमो जल्द ही टीवी पर भी देखा जाएगा.
(Photo: Twitter)
अभिनेत्री करीना कपूर खान की ये तस्वीरें इंटरनेट पर कल से ही छाई हुई है. यहां करीना के हाथ में एक लेटर है जो उन्हें आलिया भट्ट ने लिखा है.
(Photo: Twitter)
लेटर तो इंप्रेस करने वाला है ही लेकिन करीना की ये ग्लैमरस तस्वीरें फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं.
आलिया ने लिखा है, ''डियर करीना, अपने करियर की बुलंदी पर तुमने चुना चमेली जैसा रोल पर, उन गलियों में जो वक्त बिताया किसी ने ना जना, तुम हो मेरे लिए इंसीरिपेशन''
इसके पहले इस अवॉर्ड शो में प्रमोशनल प्रोमो में दीपिका ने आलिया के लेटर लिखा था जिसे काफी पसंद किया गया.
आलिया भट्ट बॉलीवुड में करीना कपूर की बहुत बड़ी फैन हैं. ये बात सभी को पता है. अब आलिया ने लेटर के जरिए करीना कपूर तक अपनी फैन वाली फीलिंग को पहुंचाई है और इस वजह से सुर्खियों में हैं.