एक्शन हो या रोमांस हर मामले में फिट हैं ऋतिक रोशन, ये हैं उनके अब तक के दस हिट डायलॉग्स
'यादें': इस दुनिया में ऐसा कोई नहीं बचा जिसे कभी न कभी, कहीं न कहीं, किसी न किसी से मोहब्बत न हुई हो... और उस मोहब्बत में कुछ मिले तो कुछ बिछड़ गए... पर उनकी मोहब्बत हमेशा जिंदा रही है.
'कोई मिल गया': दुनिया में किसी आदमी को छोटा मत समझिए... क्योंकि हर छोटा कभी न कभी बड़ा जरूर हो जाता है.
मुझसे दोस्ती करोगी': तो क्या हुआ अगर हम साथ नहीं हो सके... प्यार बिना साथ रहे भी... प्यार ही रहेगा.
'क्रिश 3': बुराई में ताकत जितनी भी हो... उसका अंतिम संस्कार अच्छाई ही करती है.
'यादें': तुम जैसी लड़कियां जब प्यार में पड़ती हैं ना... तो ग्रेट लव स्टोरीज बनती हैं.
'धूम 2': इस गन की पार्टनर ये गोली है... कभी धोखा नहीं देती... जहां जाती है जान लेके रहती है.
'मुझसे दोस्ती करोगी': प्यार का मतलब सिर्फ प्यार का इजहार करना नहीं होता... प्यार बिना कुछ कहे भी, प्यार ही है... प्यार कुर्बानी भी है... प्यार एक दूसरे के लिए चुप रहना भी है... प्यार का मतलब सिर्फ प्यार को पाना नहीं है... प्यार किसी और की खुशी के लिए, अपनी खुशी मिटाना भी है.
'गुजारिश': लाइफ बहुत छोटी है दोस्तों... पर दिल से जियो तो बहुत है... सो गो ऑन ब्रेक द रूल्स, फॉरगिव क्विक्ली, लव ट्रूली एंड नेवर रिग्रेट एनिथिंग दैट मेड यू स्माइल.
'जोधा अकबर': हर मजहब का एहतराम और बर्दाश्त करने की चाहत ही... आने वाले हिंदुस्तान को सुनहरा बना सकती है.
'अग्निपथ': दारू पीना बुरी बात है... पीके बोतल को मौके पर छोड़ देना... और भी बुरी बात है.
बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए लाए हैं उनके सबसे मशहूर डायलॉग्स, जिनकी मिमिक्री करते फैंस नहीं थकते हैं. ऋतिक से जब किसी रियलिटी शो में फैंस इनके डायलॉग सुनना चाहते हैं वो भी अकसर अपने सबसे लोकप्रिय डायलॉग्स ही सुनाते हैं, तो देर किस बात की आगे की स्लाइड्स में आप भी इन डायलॉग्स को पढ़िए और ऋतिक को विश कीजीए Happy Birthday.