बर्थडे पर गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ डिनर करने पहुंचे फरहान अख्तर, देखें तस्वीरें
कल शिबानी ने एक बेहद ही रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए फरहान को बर्थडे विश किया.
आपको बता दें कि फरहान और शिबानी पिछले कुछ समय से कई बार एक साथ देखे गए. दोनों ही सितारे एक दूसरे की तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं.
(Photos: Manav Mangalani)
फऱहान और शिबानी एक ही गाड़ी में रेस्टोरेंट तक पहुंचे. उनकी ये तस्वीरें क्लिक की गईं.
इस खास मौके पर शिबानी बहुत ही खूबसूरत नज़र आईं.
(Photos: Manav Mangalani)
बॉलीवुड एक्टर और सिंगर फरहान अख्तर ने कल अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर फरहान अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंचे. देखें तस्वीरें
दोनों के अफेयर की खबरें तो काफी पहले से चल रही थीं, लेकिन पहली बार इन खबरों को बल तब मिला जब 1 सितंबर 2018 को शिबानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फरहान अख्तर के साथ की एक तस्वीर शेयर की जिसमें फरहान का चेहरा नज़र नहीं आ रहा था. हालांकि बाद में उसी तस्वीर को 15 दिन बाद जब फरहान ने अपने इंस्टा पर शेयर किया तो सब कुछ कंफर्म हो गया.