एमी अवॉर्डस में रेड कार्पेट पर छाया प्रियंका चोपडा़ का जलवा, देखें Pics
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा़ पहली 68नें एमी अवॉर्ड्स में रेड कार्पेट पर नजर आई हैं. इस अवॉर्ड शो को टीवी का ऑस्कर कहा जाता है.
प्रियंका चोपड़ा यहां पर रेड कार्पेट पर रेड गाउन में नजर आईँ जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं.
(Photos: AP, AFP)
कुछ दिनों ही फोर्ब्स पत्रिका ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों की लिस्ट जारी की थी जिसमें प्रियंका चोपड़ा टॉप टेन में थीं.
इन दिनों प्रियंका 'क्वांटिको' के दूसरे सीज़न की शूटिंग में व्यस्त हैं.
प्रियंका के इस लुक की हर तरफ काफी तारीफ हो रही है. प्रियंका इस शो में अवॉर्ड प्रेजेंट करने के लिए मंच पर दिखाई दीं.
इसके अलावा प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में भी नजर आने वाली हैं.
प्रियंका के लिए ये ड्रेस जैसन वू ने डिजाइन किया था. इसके अलावा प्रियंका ने ब्रायन एटवुड के हील्स पहने रखा था.
प्रियंका इस साल ऑस्कर में इस भूमिका के लिए पीपल्स चॉइस अवॉर्ड जीत चुकी हैं.
बता दें कि प्रियंका अमेरिकी टेलीविजन सीरीज 'क्वांटिको' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं जिसमें वो एफबीआई एजेंट की भूमिका में हैं.