SHOCKING: नरगिस से कहा गया, 'यह फैमिली शो है, भड़काऊ ड्रेस मत पहनिए'
उनसे कहा गया कि इस कार्यक्रम में बच्चे हिस्सा लेते हैं इसलिए ड्रेस के साथ बदलाव करना होगा.
इस दौरान वह नरगिस के किरदार से मिलता है, जो लंदन में डीजे है. आपको बता दें कि बैंजो की रिलीज़ डेट 23 सितंबर है. आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि शो से पहले और शो के दौरान नरगिस के ड्रेस में कैसे बदलाव किया गया है.
यह है वह तस्वीर जिसे नरगिस ने शो में जाने से पहले अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया था. रवि जादव द्वारा निर्देशित यह फिल्म मुंबई की गलियों में बजने वाली बैंजो और अन्य वाद्य यंत्र पर आधारित है. एक बैंजो प्लेयर संगीत की दुनिया में अपनी प्रतिभा से कैसे अपना नाम बनाता है, यह इसकी कहानी है.
शो के डायरेक्टर के समझाने के बाद नरगिस मान गईं और उन्होनें ड्रेस में पिन लगा ली. तस्वीर में देख सकते हैं कि पिन लगाने के बाद कैसे नरगिस के ड्रेस में बदलाव आया है. यह तस्वीर स्टार प्लस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है.
इसी सिलसिले में नरगिस और रितेश स्टार प्लस के शो 'डांस प्लस' में पहुंचे थे. नरगिस ने इसके लिए गहरे नीले रंग की ड्रेस पहनी थी जो आगे से खुली हुई थी.
नरगिस फाखरी बॉलीवुड में अपनी बोल्ड ड्रेसेज के लिए जानी जाती हैं. नरगिस इंस्टा पर आए दिन ऐसी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं जो फैंस को हैरान कर देती हैं. आगे जानें क्या ऐसी वजह रही कि नरगिस को इस ड्रेस में पिन लगाने को कहा गया और साथ ही यह भी जानें कि नरगिस का शुरु में क्या रिएक्शन था?
बगैर किसी की परवाह किए नरगिस कई बार बोल्ड तस्वीरों के साथ-साथ बोल्ड बयान भी दे चुकी हैं. जिसपर विवाद भी हुए. नरगिस एक बार फिर अपनी ड्रेस को लेकर सुर्खियों में है.
नरगिस इस ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत नज़र आ रही थीं. हालांकि नरगिस की चेहरे की रौनक उस समय गायब हो गई जब उनसे कहा गया कि वे इस ड्रेस के साथ शूट नहीं कर सकती हैं.
दरअसल नरगिस फाखरी और रितेश देशमुख अपनी आने वाली फिल्म 'बैंजो' के प्रमोशन में बीजि हैं.
ड्रेस आगे से खुली होने की वजह से नरगिस को कहा गया कि वे पिन लगा लें लेकिन शुरु में नरगिस ने इसे मानने से इनकार कर दिया.
जिसके बाद डांस प्लस शो के निर्देशक को दखल देना पड़ा. निर्देशक ने कहा कि इस ड्रेस के साथ शूट करना काफी मुश्किल है क्योंकि यह एक पारिवारिक शो है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो को बनाने वाले लोगों ने नरगिस से कहा कि वे ड्रेस को कवर कर लें लेकिन नरगिस ने इसे मानने से मना कर दिया.
इस बार नरगिस को अपनी ड्रेस की वजह से असहज स्थिति का सामना करना पड़ा है.