हमारे देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ी है. लोग अब डेली यूज़ के साथ कमर्शियल वाहन में भी इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदना पसंद कर रहे हैं. क्योंकि यह गाड़ियों जेब पर हल्की पड़ रही हैं. थ्री-व्हीलर इलेक्ट्रिक गाड़ी में अभी योद्धा कंपनी बेहद तेजी से आगे बढ़ रही है.

Continues below advertisement

जबकि कंपनी ने अभी हाल ही में ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री-व्हीलर लॉन्च कर दिया है. बता दें कि यह नया कमर्शियल वाहन खास तौर पर लास्ट-माइल डिलीवरी, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स, लॉजिस्टिक्स कंपनियों और छोटे व्यापारियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. चलिए इस नए कार्गो थ्री-व्हीलर की रेंज, पावरट्रेन और फीचर्स के बारे में जानते हैं.

रेंज है काफी शानदार

बता दें कि परफॉर्मेंस और पावर के मामले में योद्धा ePod G को काफी मजबूत बनाया गया है. क्योंकि इस गाड़ी में 11.8 kWh क्षमता का एडवांस्ड लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी पैक दिया गया है. इस पावरफुल बैटरी को 6 kW की थ्री-फेज परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर से जोड़ा गया है. जो हर तरह के रास्तों पर बढ़िया परफॉर्मेंस देती है.

Continues below advertisement

बात करें अगर रेंज की तो कंपनी का दावा है कि यह वाहन एक बार फुल चार्ज होने पर 170 से 180 किलोमीटर तक की दूरी बेहद आसानी से तय कर सकता है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 50 किमी/घंटा से कम रखी गई है. जबकि इसकी बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में महज 4 से 5 घंटे का समय लगता है.

यह भी पढ़ें: हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम

पेलोड क्षमता है बेहतरीन

जानकारी दें दे कि Youdha ePod G का वाहन वजन1,000 किलोग्राम है और इसकी पेलोड क्षमता 545 किलोग्राम है. जिसका मतलब है कि व्यापारी एक ही चक्कर में ज्यादा से ज्यादा सामान आसानी से डिलीवर कर सकते हैं.

जबकि कारोबारियों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी इसे हाफ-डेक बॉडी के साथ-साथ 4 अलग-अलग तरह के क्लोज्ड-बॉक्स ऑप्शंस में भी पेश कर रही है. इसके मजबूत 12-इंच के टायर्स और हेवी-ड्यूटी स्टील रिम्स इसे खराब से खराब सड़कों पर भी बिना किसी परेशानी के चलने में मदद करते हैं.

आधुनिक फीचर्स भी है इस वाहन में

बता दें कि योद्धा ePod G सिर्फ ताकतवर ही नहीं है बल्कि तकनीक के मामले में भी काफी स्मार्ट है. रात में या कम रोशनी में सामान ले जाते वक्त सेफ्टी के लिए इसमें दमदार LED हेडलाइट्स दी गई हैं.

ड्राइवर के आराम और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इसमें 7-इंच का डिजिटल LED इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगाया गया है. स्मार्ट CAN कनेक्टिविटी से लैस यह डिस्प्ले ड्राइवर को गाड़ी की स्पीड, बैटरी चार्जिंग स्टेटस और व्हीकल डायग्नोस्टिक्स जैसी हर जरूरी जानकारी रियल-टाइम में दिखाता रहता है.

क्या है कंपनी का विजन?

कार्गो सेगमेंट में ePod G की एंट्री को लेकर योद्धा के सीईओ आयुष लोहिया ने काफी खुशी जताई है. उन्होंने बताया कि पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब कार्गो मार्केट में कदम रखा गया है.

कंपनी का मुख्य लक्ष्य लास्ट-माइल डिलीवरी से जुड़े छोटे व्यापारियों, फ्लीट ऑपरेटरों और खुद का काम करने वाले ड्राइवर्स को एक किफायती व लाभदायक साधन देना है. पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के बीच यह नया इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर हर दिन की रनिंग कॉस्ट को बहुत कम कर देगा.

यह भी पढ़ें: Tata, Maruti, Hyundai की कारें हुईं सस्ती, मिल रहा बड़ा डिस्काउंट


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI