इंडिया में फेस्टिव सीजन शुरू होते ही ऑटोमोबाइल मार्केट में कई तरह के डिस्काउंट मिलने शुरू हो जाते हैं. केवल एक ही कंपनी ऐसा नहीं करती हैं बल्कि नवरात्री से लेकर दिवाली तक सभी कंपनियां ही कुछ न कुछ ऑफर देती रहती हैं. दिवाली से पहले टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी और हुंडई जैसी नामी कंपनियों की कई लोकप्रिय गाड़ियों पर इस समय बंपर डिस्काउंट ऑफर्स मिल रहे हैं.

Continues below advertisement

अब आपको अपनी पसंदीदा गाड़ी खरीदने पर हजारों और लाखों रुपयों की बचत हो रही है. इस ऑफर के तहत कैश डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और कॉर्पोरेट छूट तक कई तरह के छूट मिल रहे हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं कि किस कंपनी की किस गाड़ी पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है और आपको इसका लाभ कैसे मिलेगा.

टाटा मोटर्स की गाड़ियों पर लाखों की छूट

बता दें कि टाटा मोटर्स की गाड़ियां अपनी मजबूती और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के लिए देश भर में खूब पसंद की जाती हैं. इस फेस्टिव सीजन में कंपनी अपने पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक वाहनों की सभी गाड़ियों पर तगड़ा डिस्काउंट दे रही है. टाटा की इलेक्ट्रिक कारों पर इस बार सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है जहां ग्राहक 3.35 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं.

Continues below advertisement

वहीं इसके अलावा टाटा की लोकप्रिय एसयूवी नेक्सन, हैरियर और सफारी पर भी तगड़ा कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है. हाल ही में लॉन्च हुई टाटा कर्व पर भी 1.25 लाख रुपये तक के कई सारे ऑफर्स शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: बड़ी SUV पर लाखों खर्च क्यों? छोटे परिवार के लिए ये कारें बेस्ट

मारुति सुजुकी भी दे रही बंपर डिस्काउंट

जबकि इसके अलावा मारुति सुजुकी ने अपनी कई बेहतरीन गाड़ियों पर भारी छूट का ऐलान किया है. एरेना और नेक्सा दोनों ही डीलरशिप के तहत आने वाले मॉडल्स पर इस समय शानदार ऑफर्स चल रहे हैं.

जिसमें ऑल्टो K10 पर 57,500 रुपये, सेलेरियो पर 67,500 रुपये और नई स्विफ्ट पर 71,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. वहीं मारुति की प्रीमियम गाड़ियों पर 1.65 लाख रुपये तक की सबसे बड़ी छूट उपलब्ध कराई जा रही है.

हुंडई की कारों पर भी शानदार ऑफर्स

वहीं हुंडई मोटर्स अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार ग्रैंड i10 निओस और i20 पर बहुत ही शानदार कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस दे रही है. इसके साथ ही कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू और सबसे ज्यादा बिकने वाली क्रेटा पर भी कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स के साथ स्पेशल फेस्टिव ऑफर्स दिए जा रहे हैं.

हुंडई की गाड़ियों में मिलने वाले आधुनिक फीचर्स का मजा अब कम बजट में आसानी से उठाया जा सकता है. अगर आप हुंडई की कोई भी नई गाड़ी खरीदने के लिए शोरूम जाते हैं. तो वहां आपको कॉर्पोरेट डिस्काउंट और सरकारी कर्मचारियों के लिए मिलने वाले विशेष ऑफर्स की जानकारी भी मिल जाएगी.

इन बातों का रखें ध्यान

जब आप गाड़ियों पर मिल रहे डिस्काउंट का फायदा उठाने जाएं तो कुछ छोटी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. सबसे पहले यह समझें कि ये डिस्काउंट ऑफर्स अलग-अलग शहरों और डीलरशिप के हिसाब से थोड़े बदल सकते हैं. इसलिए सीधे खरीदारी करने से पहले अपने शहर के दो-तीन अलग-अलग ऑथराइज्ड डीलर्स से संपर्क करें और सबसे अच्छा रेट पता करें.

जबकि इसके अलावा केवल कैश डिस्काउंट ही नहीं बल्कि फ्री इंश्योरेंस, एक्सटेंडेड वारंटी और मुफ्त एक्सेसरीज जैसे एक्स्ट्रा बेनेफिट्स के बारे में भी जरूर बात करें. कई बार डीलरशिप फेस्टिव सीजन में सेल्स टारगेट पूरा करने के लिए अपनी तरफ से भी कुछ अधिक छूट दे देती हैं.

यह भी पढ़ें: 27 kmpl माइलेज और 1194 KM की रेंज, इस कार ने मचाया धमाल


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI