कार से सफर करते समय कई बार अचानक ऐसी परेशानी आ जाती है, जिसकी वजह से आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता है. गाड़ी चलाते समय अगर गियर बदलना बंद हो जाए या गियर लीवर ढीला होकर काम करना बंद कर दे, तो इसकी वजह गियर वायर टूटना होती है. ऐसी स्थिति में घबराकर गाड़ी चलाते रहना नुकसानदायक होता है. इसलिए सबसे पहले कार को सुरक्षित जगह पर रोकना जरूरी है. जानते हैं कि रास्ते में गियर वायर टूट जाए तो क्या करना चाहिए.

Continues below advertisement

सबसे पहले कार को सुरक्षित जगह पर रोकें

अगर चलते समय अचानक गियर बदलना बंद हो जाए, तो सबसे पहले गाड़ी की रफ्तार धीरे-धीरे कम करें. कार को सड़क के किनारे किसी सुरक्षित जगह पर रोक दें. इसके बाद हैजर्ड लाइट चालू कर दें, ताकि पीछे से आने वाले दूसरे वाहन चालकों को आपकी गाड़ी के खराब होने का पता चल सके. कार रुकने के बाद हैंडब्रेक लगाएं और इंजन बंद कर दें. इसके बाद गियर लीवर को बार-बार हिलाकर गियर लगाने की कोशिश न करें. इससे गियर सिस्टम के दूसरे हिस्सों को भी नुकसान पहुंचता है.

यह भी पढ़ें : MG Motor Car Price Hike: इन 2 गाड़ियों के बढ़े दाम, खरीदने से पहले जान लें नई कीमत 

Continues below advertisement

गियर वायर टूटने पर कैसे होता है जुगाड़?

कई बार गियर वायर पूरी तरह टूटने के बजाय उसके साथ लगा प्लास्टिक बुशिंग हिस्सा निकल जाता है या टूट जाता है. इसकी वजह से गियर लीवर और गियरबॉक्स के बीच कनेक्शन टूट जाता है. ऐसी स्थिति में मैकेनिक खराब हिस्से की जांच करके सही क्लिप या क्लैंप लगाता है. कुछ मामलों में केबल टाई की मदद से भी बुशिंग को अस्थायी रूप से अपनी जगह पर रोका जाता है.  गियरबॉक्स के पास मौजूद लिंकेज को हाथ या प्लायर से चलाकर गियर लगाने की कोशिश भी बिना जानकारी के नहीं करनी चाहिए. गलत तरीके से ऐसा करने पर चोट लग सकती है और साथ ही  गाड़ी को नुकसान पहुंता है.

 गियर वायर टूटने पर क्या करवाना चाहिए?

अगर गियर वायर पूरी तरह टूट गई है, तो उसे बदलवाना ही बेहतर है. केवल तार बांधकर या गोंद लगाकर गाड़ी चलाना सुरक्षित नहीं है. गियर अचानक फंस सकता है और ट्रैफिक के बीच गाड़ी संभालना मुश्किल होता है. इसलिए रोडसाइड असिस्टेंस की मदद लें या टोइंग के जरिए कार को नजदीकी सर्विस सेंटर पहुंचाएं. वहां मैकेनिक से गियर वायर के साथ उसकी बुशिंग और लिंकेज की भी जांच करवाएं. अगर कोई हिस्सा घिस चुका है या ढीला है, तो उसे भी ठीक करवाएं. 

यह भी पढ़ें : Range Rover SV Sawai: 24K Gold की Branding, 537 HP का दम, ये है शाही Range Rover


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI