MG Motor Car Price Hike: हमारे देश में पहले एमजी मोटर इंडिया की गाड़ियां इतनी नहीं बिकती थी लेकिन अब इस कंपनी ने मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. मार्केट में अभी MG की कई गाड़ियां धूम मचा रही हैं. लेकिन इस बीच कंपनी ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. क्योंकि अब एमजी मोटर इंडिया अपने 2 बेहतरीन गाड़ियों के दाम बढ़ाने जा रहे हैं. 

Continues below advertisement

कंपनी ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार एमजी विंडसर और प्रीमियम एसयूवी एमजी मैजेस्टर की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. नई कीमत नवंबर 2026 से पूरे देश में लागू कर दी गई हैं. चलिए जानते हैं कि एमजी विंडसर ईवी और एमजी मैजेस्टर के कौन-कौन से वेरिएंट्स की कीमतों में कितने रुपये तक का इजाफा किया गया है और इनकी नई रेट लिस्ट क्या है.

MG Windsor EV की कीमतों में हुइ बढ़ोतरी

आपको बता दें कि एमजी विंडसर ईवी अब थोड़ी महंगी हो गई है. क्योंकि कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट्स की कीमतों में 15,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. इस प्राइस हाइक के बाद विंडसर ईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत अब लगभग 13.65 लाख रुपये से शुरू होती है.

Continues below advertisement

बात करें एमजी विंडसर कार की तो अपनी बेहतरीन रेंज, 135-डिग्री रिक्लाइनिंग रियर सीट्स और 15.6-इंच की विशाल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले के कारण भारतीय ग्राहकों इसे काफी पसंद करते हैं.

यह भी पढ़ें: दिवाली पर कार खरीदने की जल्दबाजी न करें! दिसंबर में मिलेगा बड़ा फायदा

MG Majestor हुई 1 लाख रुपये तक महंगी

वहीं एमजी मोटर ने सबसे बड़ा प्राइस हाइक अपनी हाल ही में पेश की गई फ्लैगशिप फुल-साइज एसयूवी एमजी मैजेस्टर पर किया है. कंपनी ने इस प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी के अलग-अलग ट्रिम्स और वेरिएंट्स के आधार पर कीमतों में 1 लाख रुपये तक की भारी बढ़ोतरी की है. इस तगड़े प्राइस हाइक के बाद अब एमजी मैजेस्टर की नई एक्स-शोरूम कीमत इसके बेस मॉडल के लिए लगभग 39.50 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप ट्रिम्स के लिए और ऊपर जाती है.

एमजी मैजेस्टर कंपनी की सबसे पावरफुल और हाई-टेक एसयूवी मानी जाती है. जिसमें 4x4 ड्राइवट्रेन, लेवल-2 ADAS सेफ्टी सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और कार जैसे कई लग्जरी फीचर्स मिलते हैं.

क्या पहले की बुकिंग्स के भी बढ़ेंगे दाम?

गाड़ियों के कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जिन ग्राहकों ने अक्टूबर में ही गाड़ी बुक कर ली थी. क्या उन्हें भी बढ़ी हुई कीमत देनी होगी? ऑटो इंडस्ट्री के नियमों के मुताबिक यदि आपने कार की डिलीवरी से पहले पूरी पेमेंट नहीं की है तो डिलीवरी के दिन लागू होने वाली एक्स-शोरूम कीमत ही मान्य होती है.

हालांकि एमजी मोटर के कुछ चुनिंदा डीलर्स अपनी पुरानी पेंडिंग बुकिंग्स पर पुरानी कीमत का प्रोटेक्शन ऑफर कर रहे हैं. इसलिए अगर आपने नवंबर से पहले एमजी विंडसर या मैजेस्टर बुक कराई थी तो अपनी गाड़ी की फाइनल बिलिंग कराने से पहले अपने नजदीकी एमजी शोरूम या डीलरशिप से प्राइस प्रोटेक्शन और ऑन-रोड कीमत जरूर कन्फर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: 2030 तक हर 10 में से करीब 4 गाड़ियां होंगी Electric, रिपोर्ट का दावा


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI