कार चलाते समय गियर बदलना ड्राइविंग का एक आम हिस्सा है. आमतौर पर इसका इस्तेमाल कार को पीछे ले जाने के लिए किया जाता है. लेकिन कई लोगों के मन में सवाल होता है कि यदि कोई व्यक्ति गलती से चलती कार में रिवर्स गियर लगा दे तो क्या होगा? यह जानना बेहद जरूरी है कि ऐसी स्थिती में क्या कदम उठाने चाहिए.

Continues below advertisement

ऐसा स्थिती ड्राइविंग सेफ्टी के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो सकती है. हालांकि, आज की आधुनिक कारों में कई सेफ्टी फिचर्स मौजूद होते हैं, जो ड्राइवर की ऐसी गलती को पहचानकर रिवर्स गियर को तुरंत एक्टिव होने से रोक सकते हैं. फिर भी, कार के मॉडल और ट्रांसमिशन के हिसाब से यह चीज अलग हो सकती है, इसलिए इस गलती को जानबूझकर आजमाना बिल्कुल सुरक्षित नहीं माना जाता.

मैनुअल कार में क्या होगा?

अगर कार मैनुअल ट्रांसमिशन वाली है और वह आगे की दिशा में तेज स्पीड से चल रही है, तो अचानक क्लच दबाकर रिवर्स गियर लगाने की कोशिश खतरनाक हो सकता है. आम तौर पर रिवर्स गियर को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि उसे चलती कार की आगे की गति के दौरान आसानी से लगाया ही न जा सके. अगर ड्राइवर जबरदस्ती रिवर्स गियर डालने की कोशिश करता है तो गियर के दांतों के आपस में टकराने से तेज आवाज यानी ग्राइंडिंग सुनाई दे सकती है. इससे गियरबॉक्स के अंदर मौजूद गियर और अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है. कई कारों में ड्राइवर को रिवर्स लगाने से पहले कार पूरी तरह रोकने की सलाह दी जाती है.

Continues below advertisement

ऑटोमैटिक कार में क्या होगा?

आधुनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों में स्थिति थोड़ी अलग होती है. ज्यादातर कारों में इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल सिस्टम यह पहचान सकता है कि वाहन आगे चल रहा है. ऐसी स्थिति में ड्राइवर अगर गलती से R यानी Reverse चुन भी ले, तो सिस्टम तुरंत रिवर्स गियर को पूरी तरह एक्टिव नहीं करता. ट्रांसमिशन कंट्रोल यूनिट वाहन की स्पीड और दूसरी परिस्थितियों को देखकर गियर एंगेजमेंट को रोक या नियंत्रित कर सकती है. हालांकि इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि चलते वाहन में जानबूझकर R लगाया जाए.

यह भी पढ़ें: कितनी तेज टक्कर पर खुलते हैं एयरबैग, कैसे करते हैं काम?

पुरानी कारों में ज्यादा खतरा

पुरानी कारों में आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक सेफ्टी फिचर्स नहीं होते. ऐसे वाहनों में चलते समय गलत गियर लगाने से ट्रांसमिशन को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है. खासकर तेज स्पीड पर ऐसी गलती से गियरबॉक्स के हिस्सों पर अचानक बहुत ज्यादा दबाव पड़ सकता है. यही कारण है कि ड्राइविंग के दौरान गियर बदलते समय जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. रिवर्स गियर का इस्तेमाल हमेशा वाहन को पूरी तरह रोकने के बाद ही करना सबसे सुरक्षित तरीका है.

गलती से R लग जाए तो क्या करें?

अगर चलते समय गलती से रिवर्स सिलेक्ट हो जाए, तो सबसे पहले घबराएं नहीं और कार को नियंत्रित रखें. एक्सीलरेटर से पैर हटाएं और वाहन को सुरक्षित तरीके से रोकें. इसके बाद ही गियर को Reverse या Drive की स्थिति में बदलें, जैसा वाहन निर्माता के निर्देशों में बताया गया हो.

यह भी पढ़ें: कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI