कार चलाते समय रात में सड़क साफ दिखाई देना बेहद जरूरी है. लेकिन समय के साथ कार की हेडलाइट पर धूल जमने, खरोंच पड़ने और प्लास्टिक कवर के धुंधला होने से रोशनी कम हो जाती है. कई बार इसकी वजह बल्ब की खराबी, वायरिंग या हेडलाइट का गलत एंगल भी होता है. ऐसे में बिना वजह नया हेडलैंप खरीदने से पहले कुछ आसान चीजें जांची जा सकती हैं.

Continues below advertisement

 सबसे पहले हेडलाइट की सफाई करें

अगर हेडलाइट पर धूल, मिट्टी या चिकनाई जमा है तो रोशनी कम दिखाई देती है. इसे साफ करने के लिए कार को बंद करके हेडलाइट को ठंडा होने दें. फिर साफ पानी और कार के लिए बने शैंपू की मदद से सतह साफ करें. मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़े से इसे पोंछ लें. सफाई के दौरान खुरदरे कपड़े या रगड़ने वाले स्क्रबर का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे प्लास्टिक पर खरोंच पड़ती है.

हेडलाइट पीली या धुंधली हो गई है?

कई कारों में हेडलाइट का बाहरी कवर पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक का होता है. धूप और मौसम के असर से यह धीरे-धीरे पीला या धुंधला पड़ जाता  है. ऐसी स्थिति में कार के लिए बने हेडलाइट रेस्टोरेशन किट का इस्तेमाल करे. इसमें दिए गए निर्देशों के अनुसार, सफाई और पॉलिशिंग करें. अगर कवर पर गहरी खरोंच या ज्यादा नुकसान है, तो इसे सर्विस सेंटर पर दिखाएं.

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें :SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

 टूथपेस्ट या घरेलू हैक्स अपनाने से पहले रहें सावधान

हेडलाइट चमकाने के लिए टूथपेस्ट, बेकिंग सोडा या दूसरे घरेलू नुस्खे इंटरनेट पर काफी बताए जाते हैं. लेकिन इनसे हर तरह के कवर पर सुरक्षित और टिकाऊ नतीजे मिलने की गारंटी नहीं है. कुछ पदार्थ प्लास्टिक की सतह को खुरदरा करते हैं या उसकी सुरक्षा वाली परत को नुकसान पहुंचाते हैं. इसलिए बिना जांचे-परखे नुस्खे आजमाने के बजाय हेडलाइट के लिए बनाया गया उत्पाद इस्तेमाल करें. खास तौर पर किसी भी केमिकल को पेंट या आसपास के हिस्सों पर लगने से बचाएं.

रोशनी फिर भी कम है तो बल्ब और एंगल जांचें

अगर हेडलाइट साफ करने के बाद भी रोशनी कम है, तो समस्या बल्ब, फ्यूज, वायरिंग या हेडलाइट के एंगल में हो सकती है. पुराने बल्ब की रोशनी समय के साथ कमजोर हो जाती है. जरूरत पड़ने पर कार के मॉडल के अनुसार, सही बल्ब लगवाएं. बिना जांच के ज्यादा पावर वाला बल्ब लगाने से वायरिंग पर दबाव पड़ता है और सामने से आने वाले ड्राइवरों को भी परेशानी होती है. मैकेनिक से हेडलाइट का एलाइनमेंट और इलेक्ट्रिकल सिस्टम जांच करवाएं फिर बल्ब बदलें.

हेडलाइट की सही देखभाल भी है जरूरी

कार को लंबे समय तक तेज धूप में खड़ा रखने से हेडलाइट के प्लास्टिक कवर पर असर पड़ता है. संभव हो तो गाड़ी को छायादार जगह पर पार्क करें और नियमित रूप से हेडलाइट साफ करते रहें. अगर कवर के अंदर नमी जमा हो रही है, दरार दिखाई दे रही है या रोशनी अचानक कम हो गई है तो इसे नजरअंदाज न करें. रात में ड्राइविंग से पहले दोनों हेडलाइट चालू करके उनकी रोशनी जांच लें. सुरक्षित ड्राइविंग के लिए हेडलाइट की सही दिशा और पर्याप्त रोशनी दोनों जरूरी हैं.

यह भी पढ़ें : एक जैसी कार, 89 हजार रुपये का फर्क! Baleno-Glanza में कौन बेस्ट?


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI