भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसी को देखते हुए Vinfast कंपनी अपनी नई इलेक्ट्रिक MPV लॉन्च करने जा रही है. कंपनी इस 7 सीटर गाड़ी को 15 अप्रैल 2026 को आधिकारिक रूप से पेश करेगी. इस गाड़ी का नाम MPV7 रखा गया है और इसे खास तौर पर भारतीय परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसके साथ ही इसका एक कमर्शियल वर्जन भी आ सकता है, जिसे Limo Green नाम से जाना जा सकता है. इस वर्जन में पैनिक बटन और स्पीड गवर्नर जैसे जरूरी फीचर्स मिल सकते हैं.

Continues below advertisement

बुकिंग शुरू, जल्द मिलेगी डिलीवरी

दरअसल, Vinfast ने इस गाड़ी की बुकिंग भी शुरू कर दी है. अगर कोई ग्राहक अभी बुकिंग करता है, तो उसे लॉन्च के बाद जल्द ही डिलीवरी मिलने की उम्मीद है. कंपनी इससे भारतीय बाजार में तेजी से अपनी पकड़ बनाना चाहती है और ग्राहकों को जल्दी से जल्दी नई टेक्नोलॉजी का एक्सपीरियंस देना चाहती है.

फीचर्स और डिजाइन में क्या मिलेगा खास?

Vinfast MPV7 को कई मॉडर्न और दमदार फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा. इस गाड़ी में लेदर सीट्स, कीलेस एंट्री, 19 इंच के बड़े अलॉय व्हील्स और एलईडी लाइट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा इसमें 10.1 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा, जो ड्राइविंग को और भी आसान और मजेदार बनाएगा. म्यूजिक के लिए इसमें चार स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम मिलेगा. सुरक्षा के लिए एयरबैग, एबीएस और ईबीडी जैसे जरूरी फीचर्स भी इसमें दिए जाएंगे, जिससे यह गाड़ी परिवार के लिए सुरक्षित विकल्प बन सकती है.

Continues below advertisement

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

बता दें कि इस इलेक्ट्रिक MPV में 60.13 kWh की बैटरी दी जा सकती है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 450 किलोमीटर तक चल सकती है. गाड़ी में लगा मोटर करीब 204 हॉर्स पावर की ताकत देगा और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा, जिससे यह गाड़ी स्मूद और दमदार परफॉर्मेंस देगी.

कीमत और मुकाबला

Vinfast ने अभी इसकी कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13 से 15 लाख रुपये के बीच हो सकती है. इस कीमत में यह गाड़ी एक अच्छा विकल्प बन सकती है. लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला Kia Carens Clavis EV जैसी गाड़ियों से होगा, जिससे बाजार में कंपटीशन और भी बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें: Mahindra की टेंशन बढ़ाने जल्द आ रही MG की नई SUV, रेंज जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI