अगर आप डेलीअप-डाउन के लिए किसी ऐसी बाइक की तलाश कर रहे हैं, जो न सिर्फ किफायती हो बल्कि माइलेज भी अच्छा दे तो ऐसे में टीवीएसस्पोर्ट आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है. खासतौर पर जीएसटी कटौती के बाद ये बाइक और किफायती हो गई है. आइए इस बाइक की ऑन-रोड कीमत, डाउन पेमेंट और EMI प्लान के बारे में जान लेते हैं.

जीएसटी कटौती के बाद टीवीएसस्पोर्टES की ए्क्स-शोरूम कीमत अब 55 हजार 100 रुपये रह गई है. अगर आप दिल्ली में इस बाइक को खरीदते हैं तो आरटीओ और इंश्योरेंस समेत ऑन-रोड कीमत के तौर पर आपको लगभग 66 हजार 948 रुपये देने होंगे. यह ऑन-रोड कीमत शहरों और डीलरशिप के आधार पर अलग-अलग हो सकती है.

कितनी डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी बाइक?

TVS Sportखरीदने के लिए आपको डाउन पेमेंट के तौर पर 5 हजार रुपये देने होंगे. इसके बाद बाकी के करीब 62 हजार रुपये बाइक लोन के तौर पर लेने होंगे. उदाहरण के तौर पर अगर आपको यह लोन 9 फीसदी ब्याज दर से 3 साल के लिए मिलता है तो आपको हर महीने करीब 2 हजार 185 रुपये देने होंगे. आपकी लोन दर और डाउन पेमेंट की राशि आपके क्रेडिट स्कोर और बैंक की पॉलिसी पर निर्भर करती है.

कितना माइलेज देती है TVS Sport?

टीवीएसस्पोर्टबाइक को लेकर कंपनी का दावा है कि ये बाइक 70 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज देती है. इसमें टेलिस्कोपिकफोर्क और ट्विनशॉकएब्जॉर्बर मिलता है. इस बाइक की टॉपस्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक है. बाजार में इस बाइक का मुकाबला हीरो एचएफ 100, होंडा सीडी 110 ड्रीम और बजाज सीटी 110एक्स से होता है. हीरो एचएफ 100 में एक 97.6 सीसी का इंजन मिलता है, जिसे कंपनी अपडेट कर चुकी है.

यह भी पढ़ें:-

फुल टैंक पर चलती है 1000 KM, क्या 50 हजार की डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी Tata Tiago? जानें राइवल्स

 


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI