ऑटोमोबाइलइंडस्ट्री में एक के बाद एक कई नए इनोवेशन हो रहे हैं. इसी कड़ी में टोयोटा ने ई-पैलेट नाम की एक इलेक्ट्रिकशटल को लॉन्च किया है. इसकी कीमत 29 मिलियन येन लगभग 1.74 करोड़ रुपये तय की गई है. अभी इसशटल में लेवल 2 की ऑटोमेटेडड्राइविंग दी गई है. हालांकि, टोयोटा एक ज्यादा एडवांससिस्टम बना रहा है, जिससे यह पूरी तरह से बिना ड्राइवर के चल सकेगी.
टोयोटाe‑Palette पूरी तरह से बैटरी-इलेक्ट्रिकव्हीकल (BEV) है, जिसे खासतौर पर स्मार्टसिटी ट्रांसपोर्ट, शटल सेवाएं और मल्टी‑फंक्शनलमोबिलिटीयूज के लिए डिजाइन किया गया है. यह गाड़ी टोयोटा के Mobility as a Service (MaaS) विजन का हिस्सा है, जिसमें आने वाले वर्षों में ऑटोमेटेडड्राइविंगटेक्नोलॉजी को भी शामिल किया जाएगा.
एक बार चार्ज करने पर चलती है कितना?
टोयोटा ई-पैलेट एक पर्पज-बिल्टव्हीकल या PBV है. टोयोटा ई-शटल में एक पावरफुलबैटरी लगी है, जिससे यह एक बार चार्ज होने पर 250 किलोमीटर तक चल सकती है. यह गाड़ी स्मूथ चलती है, और इसकी टॉपस्पीड करीब 80 किमी/घंटा है. यानी यह भीड़-भाड़ वाले इलाकों और छोटे शहरों के लिए एकदम सही है. इस गाड़ी में एक बार 17 लोग आसानी से बैठ सकते हैं.
टोयोटा ने इसे आधुनिक तकनीक से बनाया है, जो खुद से चलने की क्षमता रखती है. हालांकि अभी इसे चलाने के लिए ड्राइवर की जरूरत है, लेकिन भविष्य में यह पूरी तरह ऑटोमैटिक हो सकती है. इस गाड़ी की कीमत करीब 1.7 करोड़ रुपये है. यह अभी जापान में उपलब्ध है और जल्द ही इसे दूसरे देशों में भी लाया जा सकता है.
टोयोटा की इस इलेक्ट्रिक कार में लिथियम-आयनबैटरी का इस्तेमाल किया गया है. यह वही तकनीक है, जो कि स्मार्टफोन, लैपटॉप और दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों में देखी जाती है. इसकी बैटरी की क्षमता है लगभग 72.8 kWhहै. यह बैटरी काफी ज्यादा ऊर्जास्टोर कर सकती है, जिससे गाड़ी लंबी दूरी तक चल सकती है. ई-शटल एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 250 किलोमीटर तक चल सकती है.
यह भी पढ़ें:-
Tata Nexon vs Hyundai Venue: फीचर्स, कीमत और माइलेज के मामले में कौन-सी गाड़ी बेहतर?
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI