भारत सरकार ने टू-व्हीलर्स पर GST को 28% से घटाकर 18% कर दिया है, जो 22 सितंबर 2025 से लागू की जाएगी. इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलने वाला है.  HeroSplendorPlusकी मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत 80,166 रुपये है, जो GST कटौती के बाद घटकर लगभग 73,903 रुपये हो जाएगी. वहीं, TVS Radeon की एक्स-शोरूम कीमत 59 हजार 880 रुपये है. जीएसटी कटौती के बाद यह कीमत 54 हजार रुपये के करीब रह जाएगी. आइए इन बाइक्स के इंजन, परफॉर्मेंस और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Hero Splendor Plus का पावरट्रेन 

हीरो स्प्लेंडरप्लस सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक में से एक है. इस मोटरसाइकिल में एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, OHC इंजन लगा है. स्प्लेंडरप्लस में लगे इंजन से 8,000 rpm पर 5.9 kW की पावर मिलती है और 6,000 rpm पर 8.05 Nm का टॉर्क मिलता है. ये मोटरसाइकिलप्रोग्राम्डफ्यूलइंजेक्शनसिस्टम के साथ आती है.

Hero Splendor Plus एक लीटरपेट्रोल में करीब 70-73 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है. इस बाइक का फ्यूल टैंक 9.8 लीटर की कैपेसिटी का है, जिससे एक बार टंकी फुल कराने पर इसे करीब 700 किलोमीटर तक आसानी से चलाया जा सकता है. इस बाइक को कम कीमत में बेहतर माइलेज देने के वजह से काफी पसंद किया जाता है.

TVS Radeon का माइलेज और पावर

TVS Radeon में 109.7 cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. इस इंजन से 7,350 rpm पर 8.08 bhp की पावर मिलती है और 4,500 rpm पर 8.7 Nm का पीकटॉर्कजनरेट होता है. बाइक का इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.

टीवीएस की इस बाइक के टैंक की फ्यूलकैपेसिटी 10 लीटर है. माइलेज की बात की जाए तो इसका ARAI कलेम्डमाइलेज 73 kmpl है. एक बार टैंक फुल करने के बाद बाइक को आसानी से 700 से ज्यादा किलोमीटर तक चलाया जा सकता है. रेडियन 110 के सभी वेरिएंट में 18-इंच के अलॉयव्हील्स का इस्तेमाल किया गया है. बाइक में कंबाइंडब्रेकिंगसिस्टम भी लगा है.

यह भी पढ़ें:-

GST कट के बाद 10 लाख रुपये से सस्ती किन गाड़ियों को खरीदने में होगा सबसे ज्यादा फायदा? जानें डिटेल्स 


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI