पहले हम फिल्मों और कहानियों में ही उड़ने वाली कार के बारें में सुनते थे या देखते थे. लेकिन अब यह हकीकत में भी देखने को मिल रहा है. क्योंकि एलन मस्क की कंपनी टेस्ला की नई सुपरकार टेस्ला रोडस्टर ने सभी को हैरान कर दिया है. बता दें कि जब से इस कार को दुनिया के सामने लॉन्च किया गया है. उसके बाद से हर तरफ उड़ने वाली कार की ही चर्चा हो रही है. अब कंपनी ने इस मॉडल की बुकिंग भारत में भी शुरू कर दी है.

Continues below advertisement

जानकारी दें दे कि इस शानदार कार को अपने नाम करना हर किसी के बस की बात नहीं है. ऐसा इस लिए है क्योंकि गाड़ी की बुकिंग और इसके लिए तय की गई भारी-भरकम शुरुआती रकम को जानकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ सकते हैं. कंपनी ने इसके अलग-अलग वेरिएंट्स के हिसाब से अलग-अलग रिजर्वेशन अमाउंट तय किए हैं. तो चलिए इस खबर में जानतें हैं कि इस उड़ने वाली सुपरकार की बुकिंग के लिए ग्राहकों को कितने लाख या करोड़ रुपये देने होंगे.

कितना है बुकिंग अमाउंट?

आपको बता दें कि नई टेस्ला रोडस्टर के बेस वेरिएंट को बुक करने के लिए भी आपको अच्छी-खासी जेब ढीली करनी पड़ेगी. क्योंकि इस गाड़ी को केवल रिजर्व करने के लिए आपको 5,01,000 रुपये का भुगतान करना होगा. जबकि इसके बाद कंपनी के नियमों के मुताबिक अगले 10 दिनों के भीतर बाकी बची हुई रकम यानी 45,05,000 रुपये का भुगतान करना होता है.

Continues below advertisement

टेस्ला की परफॉर्मेंस वेरिएंट की कुल कीमत 50,06,000 रुपये तक पहुंच जाती है. केवल पांच लाख रुपये की राशि को रिफंडेबल बताया गया है. लेकिन तय समय सीमा में पूरा भुगतान न होने पर बुकिंग रद्द भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: जिस BMW में बैठे थे टाइगर श्रॉफ वह कितनी मजबूत, कितने में बनती है बुलेटप्रूफ?

देने होंगे करोड़ों रुपये

वहीं अगर आप टेस्ला रोडस्टर के सबसे एडवांस और पावरफुल थ्रस्ट वेरिएंट को बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बहुत ही बड़ा अमाउंट खर्च करना होगा. इस वेरिएंट के लिए भी शुरुआती बुकिंग टोकन 5,01,000 रुपये ही रखा गया है. लेकिन अगले 10 दिनों के भीतर इसमें 2,45,24,000 रुपये का भारी-भरकम अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता है. इस तरह थ्रस्ट वेरिएंट की कुल बुकिंग राशि सीधे तौर पर ढाई करोड़ रुपये हो जाती है.

कार की फाइनल कीमत कितनी है?

अब बात करते हैं ढाई करोड़ रुपये या पचास लाख रुपये जो ग्राहक जमा कर रहे हैं वह इस कार की ऑन-रोड कीमत नहीं है. यह केवल कंपनी के पास गाड़ी को अपने नाम रिजर्व या बुक कराने की टोकन और एडवांस राशि है.

क्योंकि कार की असली कीमत, इम्पोर्ट कॉस्ट, टैक्स और रजिस्ट्रेशन का खर्च इसके अलावा अलग से होगा. इसके अलावा थ्रस्ट वेरिएंट बेहद कम बनाई गई है जिसके चलते एक ग्राहक केवल एक ही बुकिंग कर सकता है.

डिलीवरी से जुड़ी जानकारी

आपको बता दें कि टेस्ला की इस फ्यूचरिस्टिक सुपरकार का क्रेज इतना ज्यादा है कि कंपनी इसे बेहद सीमित नंबर में तैयार कर रही है. थ्रस्ट मॉडल के अलावा इसका एक रॉकेट वेरिएंट भी है. जो पूरी तरह से फ्लाइट सिस्टम से लैस है और उसे केवल खास आमंत्रण पर ही उपलब्ध कराया जाएगा.

फिलहाल वर्तमान में शुरुआती मॉडल लेफ्ट-हैंड-ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन में पेश किए जा रहे हैं और कंपनी ने अभी तक भारतीय बाजार के लिए इसकी फाइनल डिलीवरी की कोई निश्चित तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की है.

यह भी पढ़ें: 6.26 लाख रुपये में 33 का माइलेज, Sunroof और 6 Airbags, बेस्ट हैं ये Sedan


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI