Tesla Model Y Ghost Mode: इलेक्ट्रिक गाड़ियों में अपनी दबदबा बनाने वाली टेस्ला कंपनी अपने नए-नए अनोखे और इनोवेटिव फीचर्स के लिए जानी जाती है. अभी हाल ही में कंपनी ने अपनी उड़ने वाली कार लॉन्च की थी. जिसके बाद पूरे ऑटोमोबाइल मार्केट में हंगामा मच गया था. जबकि इस बीच टेस्ला कंपनी एक बार फिर चर्चे में है.

Continues below advertisement

क्योंकि कंपनी ने अपनी सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी टेस्ला मॉडल Y के लिए एक ऐसा अनोखा अपडेट जारी किया है. जिसे देखकर रास्ते पर चलने वाले लोग हैरान रह जाएंगे. बता दें कि कंपनी ने हैलोवीन के खास मौके को और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए इस गाड़ी में नया घोस्ट मोड रोलआउट कर दिया है. चलिए इस खबर में विस्तार से समझते हैं इस खबर के बारें में.

घोस्ट मोड ने सभी को हैरान किया

आपको बता दें कि जैसे ही मॉडल Y में कार के टचस्क्रीन डिस्प्ले से घोस्ट मोड को ऑन किया जाता है तो कार के लाइटिंग और साउंड सिस्टम में तुरंत बदलाव देखने को मिलता है. जबकि गाड़ी की बाहरी एलईडी हेडलैंप्स और टेललाइट्स एक खास रिदम में टिमटिमाने लगती हैं. जो किसी हॉरर फिल्म के सीन जैसा अहसास कराती हैं.

Continues below advertisement

वहीं कार के बाहरी स्पीकरों से हवा के चलने, चुड़ैलों के हंसने, और भूतिया की डरावनी आवाजें निकलने लगती हैं. सड़क पर खड़ी या धीमी रफ्तार में चलती कार से ऐसी आवाजें सुनकर आसपास से गुजरने वाले पैदल यात्री और दूसरे वाहन चालक एक पल के लिए चौंक जाते हैं.

यह भी पढ़ें: 2030 तक हर 10 में से करीब 4 गाड़ियां होंगी Electric, रिपोर्ट का दावा

डिस्प्ले में मिलते हैं डरावने विजुअल्स

वहीं इसके अलावा अलावा कार के अंदर बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए भी केबिन का माहौल पूरी तरह से बदल जाता है. कार के मेन डिजिटल डिस्प्ले पर दिखने वाले नॉर्मल 3D कार मॉडल की जगह एक पारदर्शी भूतिया कार या कंकाल का एनिमेशन तैरता हुआ नजर आने लगता है. इसके अलावा नेविगेशन मैप की थीम भी डार्क और स्केरी मोड में शिफ्ट हो जाती है.

जबकि कार के केबिन में लगी एम्बिएंट लाइटिंग अपने आप लाल और गहरे बैंगनी रंग में तब्दील हो जाती है. जो रात के समय सफर करते हुए यात्रियों को एक बेहद ही थ्रिलिंग और हॉरर-थीम वाला अहसास देती है.

सेफ्टी सेंसर्स में भी जोड़े गए ग्राफिक्स

बता दें कि टेस्ला ने इस स्पेशल अपडेट में अपनी सबसे बड़ी ताकत ऑटोपायलट और 360-डिग्री कैमरा विजुअलाइजेशन में भी मजेदार बदलाव किए हैं. सामान्य दिनों में जब कार चलती है तो उसकी स्क्रीन पर आसपास की गाड़ियां, इंसान और साइकिल सवार 3D ग्राफिक्स में दिखते हैं.

लेकिन गोस्ट मोड ऑन होने पर स्क्रीन पर दिखने वाले पैदल चलने वाले के ऊपर भूतों जैसी आकृति और कद्दू दिखाई देने लगते हैं. हालांकि कंपनी ने यह साफ किया है कि इन मजेदार विजुअल्स की वजह से कार के सेफ्टी सेंसर्स और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम की परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ता है और सेफ्टी पूरी तरह से बरकरार रहती है.

ऑटो इंडस्ट्री पर असर

बता दें कि टेस्ला का यह Ghost Mode यह साबित करता है कि आने वाले समय में गाड़ियां सिर्फ मैकेनिकल इंजन पर नहीं बल्कि सॉफ्टवेयर और कोडिंग के दम पर चलेंगी. जिस तरह स्मार्टफोन्स में नए-नए अपडेट्स से नए वॉलपेपर्स और फीचर्स आ जाते हैं.

ठीक वैसे ही कार कंपनियां अब बिना कोई अधिक पैसा लिए ग्राहकों को घर बैठे सॉफ्टवेयर के जरिए नया अनुभव दे रही हैं. दुनिया भर में टेस्ला मालिकों के बीच यह हैलोवीन अपडेट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग अपनी गाड़ियों के इस भूतिया अवतार के वीडियो बनाकर जमकर शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Mumbai Pune Expressway: मुंबई-पुणे के इस रूट पर 1 नवंबर से नहीं चल सकेंगे ये वाहन, लगा BAN


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI