अक्टूबर महीना शुरू होते ही हमें गाड़ियों पर कई तरह के ऑफर देखने को मिलने शुरू हो जाते हैं. यह हर साल ही देखने को मिलता है. क्योंकि अक्टूबर महीने से भारत में फेस्टिव सीजन शुरू हो जाता है. जिसके चलते ऑटोमोबाइल मार्केट में हमें कई तरह के ऑफर गाड़ियों के ऊपर देखने को मिलते हैं.
अब इस समय एक ऐसा ऑफर चल रहा है जिसके चलते आप टाटा की शानदार हैरियर ईवी अपने घर भारी डिस्काउंट पर ला सकते हैं. क्योंकि टाटा अक्टूबर 2026 में अपने हैरियर ईवी पर शानदार बचत का मौका दे रही है. जिसके चलते आज हम आपको इस खबर में टाटा हैरियर ईवी पर मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर्स के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.
टाटा हैरियर ईवी पर मिल रही शानदार छूट
बता दें कि इस समय ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स अपनी मस्कुलर और पावरफुल इलेक्ट्रिक एसयूवी पर अलग-अलग वेरिएंट्स के हिसाब से भारी-भरकम छूट दे रही है. रिपोर्ट्स और डीलरशिप ऑफर्स के मुताबिक इस महीने टाटा हैरियर ईवी की खरीद पर कुल 2.75 लाख रुपये तक की भारी छूट मिल रही है. इस छूट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और आकर्षक कॉर्पोरेट या लॉयल्टी बेनिफिट्स शामिल हैं.
वहीं गाड़ी के अलग-अलग वेरिएंट्स जैसे कि इसके एंट्री-लेवल एडवेंचर ट्रिम पर लगभग 2.50 लाख रुपये तक की बचत हो रही है. जबकि इसके टॉप वेरिएंट्स पर भी ग्राहकों को शानदार फेस्टिव फायदे दिए जा रहे हैं. भारी भरकम डिस्काउंट मिलने की वजह से अब इस प्रीमियम एसयूवी को खरीदना काफी आसान हो गया है.
AI Generated Image
यह भी पढ़ें: अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अन्य गाड़ियों पर भी मिल रहे ऑफर्स
जानकारी दें दे कि केवल टाटा हैरियर ईवी पर ही नहीं बल्कि टाटा अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कारों पर भी इस फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को शानदार ऑफर दे रही है. कंपनी की स्टाइलिश कूपे एसयूवी टाटा कर्व ईवी के प्री-सीरीज मॉडल पर सबसे ज्यादा 3.35 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा टाटा पंच ईवी और टियागो ईवी के प्री-फेसलिफ्ट वेरिएंट्स पर भी लगभग 1.45 लाख रुपये तक की बड़ी बचत की जा सकती है.
जबकि अगर आप कॉम्पैक्ट सेगमेंट में टाटा नेक्सन ईवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो उस पर भी लगभग 45,000 रुपये तक के ऑफर्स मिल रहे हैं. इन सभी गाड़ियों पर मिल रहे ऑफर्स का मकसद त्योहारी सीजन में ग्राहकों को अपनी पसंद की ईवी किफायती दाम पर उपलब्ध कराना है.
AI Generated Image
खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
आपको बता दें कि टाटा मोटर्स की इन इलेक्ट्रिक कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट की कुल रकम आपके सिटी, डीलरशिप और गाड़ियों की उपलब्धता के आधार पर थोड़ी अलग हो सकती है. जबकि इसके अलावा अलग-अलग वेरिएंट्स के चुनाव के हिसाब से मिलने वाले कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के नियम भी बदल सकते हैं.
इसलिए किसी भी प्रकार की बुकिंग करने से पहले अपने नजदीकी टाटा शोरूम पर जाकर सभी ऑफर्स की सही से जानकारी हासिल करें. वहीं अगर आप काफी समय से एक ऐसी इलेक्ट्रिक गाड़ी की खोज में हैं बेहतरीन रेंज, शानदार फीचर्स और दमदार लुक में किसी से कम न हो तो यह मौका आपके लिए बेहद शानदार है और आप इस ऑफर में अपने कई लाख रुपये बचा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI