हमारे देश में ग्राहकों को लुभाने के लिए सभी कंपनियां कई तरह के ऑफर देती हैं. खासकर यह ऑफर फेस्टिव सीजन में देखने को मिलता है. इन दिनों कई तरह के ऑफर मार्केट में चल रहे हैं. जबकि अब खबर आ रही है 2 व्हीलर कंपनी यामाहा एक खास ऑफर दे रही है. जिसके चलते आप आसानी से अपने घर एक नया स्कूटर ला सकते हैं.

Continues below advertisement

बता दें कि कंपनी ने अपने पॉपुलर स्कूटर्स और स्पोर्ट्स बाइक्स पर खास फेस्टिव ऑफर्स का ऐलान किया है. जिसके तहत बहुत ही आसान तरीके पर गाड़ियां खरीदी जा सकती हैं. वहीं कम बजट वाले ग्राहकों के लिए यह फेस्टिव सीजन अपने सपनों का टू-व्हीलर घर लाने का एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है. इस खबर में हम आपको यामाहा के इस नए ऑफर के बारें में बताएंगे और जानेंगे यह ऑफर किन 2 व्हीलर गाड़ियों पर मिलने वाला है.

इन स्कूटर्स पर मिल रहा डिस्काउंट

बता दें कि यामाहा ने अपने सबसे लोकप्रिय 125 सीसी स्कूटर सेगमेंट पर ग्राहकों के लिए बहुत ही किफायती ऑफर्स का ऐलान किया है. जबकि कंपनी के पॉपुलर हाइब्रिड स्कूटर्स जैसे कि यामाहा फैसिनो 125 और स्टाइलिश रेजेडआर 125 पर शानदार फेस्टिव बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. इन दोनों ही स्कूटर्स की खरीद पर ग्राहकों को लगभग 3,399 रुपये तक के इंश्योरेंस बेनिफिट्स सीधे तौर पर मिल रहे हैं.

Continues below advertisement

जबकि अगर आपका बजट कम है तो आप मात्र 2,499 रुपये की बेहद कम मिनिमम डाउनपेमेंट देकर इनमें से किसी भी स्कूटर को अपने घर आसानी से ला सकते हैं. कम डाउन पेमेंट और आसान EMI के इस ऑप्शन से आराम से गाड़ी खरीद सकते हैं.

AI Generated Image

यह भी पढ़ें: नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?

इन बाइक्स पर भी मिल रहा ऑफर

कंपनी स्कूटर्स के अलावा यामाहा की दमदार 150 सीसी और 155 सीसी सेगमेंट की बाइक्स पर भी कई तरह के बेहतरीन ऑफर्स दे रही हैं. कंपनी की मशहूर कम्यूटर बाइक सीरीज यामाहा एफजेड पर ग्राहकों को 5,999 रुपये तक के इंश्योरेंस बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. इन बाइक्स को भी 3,900 रुपये की शुरुआती डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकता है.

जबकि इसके अलावा परफॉर्मेंस लवर्स की पसंदीदा बाइक्स यामाहा एक्सएसआर 155, आर15 और एमटी 15 पर भी शानदार डील्स मिल रही हैं. एक्सएसआर 155 पर जहां 5,555 रुपये तक के इंश्योरेंस फायदे मिल रहे हैं. वहीं इन सभी स्पोर्ट्स बाइक्स को मात्र 4,999 रुपये की मिनिमम डाउन पेमेंट देकर आप आसानी से अपने घर ला सकते हैं.

AI Generated Image

बचत का मौका

कई जानकारों का मानना है कि इस समय कंपनियां अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए इस तरह की आसान फाइनेंस स्कीम्स लेकर आती रहती हैं. जबकि यामाहा के ये सभी प्रमोशनल ऑफर्स देश भर में मौजूद कंपनी की सभी अधिकृत डीलरशिप पर उपलब्ध हैं जहां ग्राहक जाकर इनका लाभ उठा सकते हैं.

जबकि जिन लोगों के पास बड़ा अमाउंट नहीं होता है उनके लिए कम डाउन पेमेंट और इंश्योरेंस छूट वाली ये स्कीमें बहुत ही मददगार साबित होती हैं. वहीं फेस्टिव सीजन के दौरान इस तरह के ऑफर्स मिलने से मार्केट में ग्राहकों का उत्साह काफी बढ़ जाता है और लोग बिना किसी दिक्कत के अपनी मन पसंद गाड़ी खरीद सकते हैं.

क्या है यह मौका सही?

अगर आप भी काफी लंबे समय से 2 व्हीलर खरीदने की सोच रहे तो यामाहा का यह फेस्टिव ऑफर आपके लिए बिल्कुल सही साबित हो सकता है. क्योंकि कम डाउन पेमेंट और शानदार छूट के जरिए आप अपनी पसंदीदा बाइक या स्कूटर आसानी से खरीद सकते हैं.

लेकिन जब भी कोई नई गाड़ी खरीदने जाये तो सबसे पहले नजदीकी शोरूम पर जाकर सभी कागजी कार्रवाई और ऑफर की पूरी जानकारी जरूर हासिल कर लें. कुल मिलाकर त्योहारों की इस ऑफर के बीच यामाहा की यह पेशकश उन लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है जो कम खर्च में बेहतरीन दोपहिया वाहन खरीदना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: एक चार्ज में 60 KM तक की Range, ये 5 Electric Cycles हैं खास


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI